लाइव न्यूज़ :

नई संसद में रखा जाएगा तमिलनाडु का 'सेंगोल', अमित शाह ने बताया इसका महत्व और इतिहास

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2023 12:54 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नई संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय, विशेषकर तमिल संस्कृति में सेंगोल का बहुत महत्व है।उन्होंने कहा कि सेंगोल चोल राजवंश के समय से ही महत्वपूर्ण रहा है।शाह ने कहा कि पीएम मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले तमिलनाडु से सेनगोल प्राप्त करेंगे और वह इसे नए संसद भवन के अंदर रखेंगे।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नई संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करेंगे। उन्होंने स्वतंत्रता के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रतीक सेंगोल (राजदंड) के पुन: परिचय की भी घोषणा की क्योंकि यह अंग्रेजों से भारतीयों को सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक है।

शाह ने कहा, "इस सेंगोल का बहुत बड़ा महत्व है...14 अगस्त 1947 की रात लगभग 10.45 बजे पंडित नेहरू ने तमिलनाडु से इस सेंगोल को प्राप्त किया और कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने इसे स्वतंत्रता प्राप्त करने के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया...यह एक बदलाव का संकेत है अंग्रेजों से इस देश के लोगों को सत्ता का।" केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय, विशेषकर तमिल संस्कृति में सेंगोल का बहुत महत्व है।

अमित शाह ने कहा, "सेंगोल चोल राजवंश के समय से ही महत्वपूर्ण रहा है...इस सेंगोल को नई संसद में रखा जाएगा...पीएम मोदी इस सेंगोल को स्वीकार करेंगे और इसे स्पीकर की सीट के पास रखा जाएगा।" शाह ने कहा कि पीएम मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले तमिलनाडु से सेनगोल प्राप्त करेंगे और वह इसे नए संसद भवन के अंदर रखेंगे।

उन्होंने कहा, "यह एक मूलभूत घटना होने जा रही है, और यह भारत में अमृत काल को चिन्हित करेगी।" शाह ने 'सेंगोल' की भी जानकारी दी, जिसे नए संसद भवन के अंदर रखा जाएगा, जो आजादी के समय पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को मिला था। अमित शाह ने कहा, "इसे इलाहाबाद के एक संग्रहालय में रखा गया था, और इसे नए संसद भवन में ले जाया जाएगा।"

टॅग्स :अमित शाहTamil Naduसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार