लाइव न्यूज़ :

अनलॉक-1: अब बाल कटवाने के बाद आपको देनी पड़ सकती ये जानकारी, जानिए पूरा मामला

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 3, 2020 15:03 IST

ब्यूटी पार्लर और सैलून में अब आपको अपना आधार नंबर फोन नंबर और पता बताना होगा. 1 जून से शुरू हुए अनलॉक 1 में कई रियायतें दी गयी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु सरकार ने 31 मई को सार्वजनिक परिवहन बहाल करने सहित कई ढील के साथ राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया. तमिलनाडु सरकार ने 31 मई को कोरोना वायरस की जांच के लिए तय गाइडलाइन्स में बदलाव किया था.

चेन्नईः चेन्नई में सैलून, ब्यूटी पार्लर दोबारा खुल गये हैं. लेकिन इन सैलून पार्लर में बाल कटवाना और अन्य सेवाएं लेना अब पहले की तरह नहीं होगा.

इन ब्यूटी पार्लर और सैलून में अब आपको अपना आधार नंबर फोन नंबर और पता बताना होगा. 1 जून से शुरू हुए अनलॉक 1 में कई रियायतें दी गयी हैं. इसमें राज्यों को अपनी तरफ कई नियम बनाने और व्यापार करने की छूट दी गयी थी. अनलॉक1 शुरू होते ही दो महीने से अधिक वक्त से घरों में कैद लोग बाहर निकल कर बाल कटवाने और ब्यूटी सर्विसेज़ लेने के सैलून पहुंच रहे हैं.  

 

तमिलनाडु कन्फर्म कोरोना केसेज़ के मामले में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर हैं. तमिलनाडु में कोरोना वायरस से 23495 तक पहुंच गयी है. इस वक्त भी तमुलनाडु में 10141 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. जब कि अब तक 13170 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 184 लोगों की मौत हुई है. 

तमुलवाडु में चेन्नई एवं तीन अन्य जिलों को छोड़कर लॉकडाउन के 68 दिनों के बाद सीमित संख्या में 1 जून से सरकारी बसों का परिचालन शुरू हुआ. चेन्नई में पहली बार ऑटोरिक्शा सड़कों पर उतरे जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में 23 मई को ही ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति दे दी गई थी. राज्य सरकार ने सरकार ने बसों की क्षमता के अनुपात में 60 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी है. तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के लिए राज्य को आठ जोन में बांटा है.

तमिलनाडु सरकार ने 31 मई को कोरोना वायरस की जांच के लिए तय गाइडलाइन्स में बदलाव किया था. यह बदलाव लोगों की राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय आवाजाही में ढील के बाद किया गया है. तमिलनाडु सरकार ने 31 मई को सार्वजनिक परिवहन बहाल करने सहित कई ढील के साथ राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया.  

इनपुट भाषा

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसतमिलनाडुचेन्नईआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल