लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : ससुर ने कर्ज नहीं चुकाया तो पति ने की पत्नी की हत्या, बाद में खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 9, 2021 22:13 IST

तमिलनाडु के एक परिवार में पैसों को लेकर बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने हथौड़े से पत्नी की हत्या कर दी औऱ बाद में घबराकर खुद भी आत्महत्या कर ली ।

Open in App
ठळक मुद्देससुर ने कर्ज नहीं चुकाया तो पति ने हथौड़ा मारकर की पत्नी की हत्या फिर पेड़ से लटककर खुद की आत्महत्या सात साल पहले ससुर ने लिया था कर्ज

चेन्नई : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और  बाद में  आत्महत्या कर ली, कथित तौर पर उनके ससुर द्वारा ऋण नहीं चुकाने के कारण यह झगड़ा हुआ था । 

रिपोर्टों के अनुसार, सी मूर्ति (43) के रूप में पहचाने जाने वाले मृतक व्यक्ति ने अपने ससुर की  एझुमलाई (62) की मदद करने के लिए अरनी के पास अपना घर और खेत गिरवी रख दिया था। हालांकि, उनके ससुर ने मूल राशि का ब्याज और किश्त समय पर नहीं चुकाई। इस बात को लेकर मूर्ति और उनकी पत्नी कलाइसेल्वी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था । 

ऐसा ही एक झगड़ा शुक्रवार को कपल के बीच छिड़ गया। मूर्ति ने गुस्से में आकर कलाइसेल्वी पर हथौड़े से हमला किया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिर वह घबरा गया और अपनी खेती की भूमि में एक पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ने करीब 17 साल पहले शादी के बंधन में बंध गए थे। इनका एक बेटा और दो बेटियां थीं। मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है ।

एक अन्य घटना में, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर बेवफाई के संदेह में अपनी 32 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीआर कंथाराजू के रूप में हुई है। उसे शक था कि उसकी पत्नी, रूपा एचजी, उसके परिवार के दो पुरुष सदस्यों के साथ विवाहेतर संबंध रखती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन्होंने फैमिली ट्रिप के दौरान उन्हें दोनों के साथ डांस करते हुए देखा तो उनका शक गहरा गया। इसी बात को लेकर दंपति के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी । 

टॅग्स :Tamil Naduहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं