लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को तीन जिलों में नहीं दी रैली करने की अनुमति,जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 19, 2023 10:48 IST

मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 22 अक्टूबर में तमिलनाडु के मदुरै, रामनाथपुरम और शिवंगई जिलों में रैलियां आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास हाईकोर्ट ने संघ को 22 अक्टूबर में तमिलनाडु के तीन जिलों में रैली के लिए नहीं दी अनुमति कोर्ट ने मदुरै, रामनाथपुरम और शिवंगई जिलों में रैलियों के आयोजन को नहीं दी अनुमति हालांकि हाईकोर्ट ने संघ को तमिलनाडु के 11 जिलों में जुलूस निकालने की अनुमति दी है

चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को 22 अक्टूबर में तमिलनाडु के मदुरै, रामनाथपुरम और शिवंगई जिलों में रैलियां आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि हाईकोर्ट ने बुधवार को दिये आदेश में यह जरूर कहा है कि आरएसएस 22 अक्टूबर को 11 जिलों में जुलूस निकालने की अनुमति दे दी जाती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आरएसएस की ओर से मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें संघ ने मदुरै सहित तमिलनाडु के 14 जिलों में कुल 20 स्थानों पर रैलियां आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।

संघ की ओर से दायर की गई याचिका में मांग की गई थी कि उसे मदुरै, तंजावुर, त्रिची, डिंडीगुल, थेनी, पुदुकोट्टई, करूर, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, शिवगंगई, रामनाथपुरम, कन्याकुमारी सहित 14 जिलों में रैलियां आयोजित करने की अनुमति दी जाए।

मालूम हो कि इससे पहले आरएसएस के आवेदन पर पुलिस ने स्पष्ट किया था कि वे पसुम्पोन थेवर जयंती और मरुदु पंड्यार गुरु पूजा जैसे आयोजनों के कारण इन जिलों में उनकी रैली को सुरक्षा नहीं दे पाएंगे। इसके बाद संघ की ओर से हाईकोर्ट की की मदुरै बेंच एक याचिका दायर करके रैली के लिए अनुमति मांगी गई थी।

इससे पहले भी पिछले साल अप्रैल में पुलिस ने संघ द्वारा राज्य में 45 स्थानों पर मार्च आयोजित करने की भी अनुमति नहीं दी थी। उस वक्त भी संघ ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की थी कि उसे रैली आयोजित करने की अनुमति दी जाए। हालांकि, हाईकोर्ट ने जब रैली के आयोजन की परमिशन दे दी तो तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था।

उसके बाद संघ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को तीन तारीखें 14 अप्रैल, 15 अप्रैल और 16 अप्रैल दिया कि वो बताएं कि किस तारीख पर रैली आयोजित करने पर राज्य पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी। आखिरकार पुलिस विभाग ने 16 अप्रैल की तारीख पर रैली आयोजित करने की अनुमति दी औऱ उसके बाद संघ की रैली का आयोजन हुआ था।

टॅग्स :Madras High CourtआरएसएसडीएमकेRSSRashtriya Swayamsevak SanghdmkPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत