लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: आईसीयू में हैं करूणानिधि, अस्पताल मिलने गए CM पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: July 31, 2018 01:29 IST

कावेरी अस्पताल में करूणानिधि से मुलाकात के बाद पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य की हालत ‘स्थिर है... वह ठीक हैं

Open in App

चेन्नई, 30 जुलाई (भाषा)द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि का सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। इसबीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी तथा उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

कावेरी अस्पताल में करूणानिधि से मुलाकात के बाद पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य की हालत ‘स्थिर है... वह ठीक हैं... डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है... मैंने और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और राज्यसभा सांसद कनिमोई ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के साथ कानून मंत्री सी वी शान्मुगम सहित राज्य के कई मंत्री अस्पताल गये थे। स्टालिन ने रात 9.45 बजे अस्पतात से बाहर आते हुए कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है। अस्पताल द्वारा कल रात जारी मेडिकल बुलेटिन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बुलेटिन में जो बताया गया था वैसी ही स्थिति है....चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं तथा उनकी चिकित्सा कर रहे हैं।

इसबीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अस्पताल पहुंच कर करूणानिधि के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि को देखने चेन्नई गया था। उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ की कामना की। करूणानिधि के रक्तचाप में गिरावट के कारण शनिवार तड़के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :एम करुणानिधितमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए