लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 6 की मौत, 17 जख्मी, दो महीने में यहां दूसरी ऐसी घटना

By विनीत कुमार | Updated: July 1, 2020 12:23 IST

चेन्नई से करीब 180 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में थर्मल प्लांट में बॉयलर फटने की घटना, 6 लोगों की मौतबॉयलर पिछले कई दिनों से इस्तेमाल में नहीं था और घटना की जांच की जा रही है

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक थर्मल प्लांट में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 17 लोग जख्मी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 17 लोगों को अभी अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कैसे हुए, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इस पूरे मामले में अभी और सूचना का इंतजार है।

वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार हादसा कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली लिग्नाइट प्लांट (एनएलसी इंडिया लिमिटेड) के पावर प्लांट में हुआ। ये जगह राजधानी चेन्नई से करीब 180 किलोमीटर दूर है। 

वहीं, पावर प्लांट के एक अधिकारी ने बताया कि बॉयलर इस्तेमाल में नहीं था और घटना की जांच की जा रही है। इस पावर प्लांट में ये पिछले दो महीने में दूसरी ऐसे ब्लास्ट की घटना हुई है।

इससे पहले मई में एक बॉयलर में ब्लास्ट से 8 कर्मचारी घायल हुए थे। उस समय घटना थर्मल पावर स्टेशन-2 की छठी इकाई में शाम के समय हुई, जिसमें दो कामगारों को गंभीर चोटें आई थी। ये कंपनी 3940 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। जिस प्लांट में हादसा हुआ है वहां 1470 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर