लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार का ऐलान, उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी, पेंशन 3000 रुपये

By भाषा | Updated: February 19, 2020 15:46 IST

विधानसभा में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि अब तक पेश इमाम, मोतीनार, अरबी शिक्षक और मुजावर जैसे उलेमाओं को 1500 रुपये बतौर पेंशन दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में वक्फ संस्थानों में सेवाओं के बाद ये उलेमा सेवानिवृत्त हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपलानीस्वामी ने कहा, ‘‘उलेमाओं की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी।’’नया ‘हज हाउस’ बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने ‘उलेमाओं’ को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने और उनकी पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा बुधवार को की।

विधानसभा में पलानीस्वामी ने कहा कि अब तक पेश इमाम, मोतीनार, अरबी शिक्षक और मुजावर जैसे उलेमाओं को 1500 रुपये बतौर पेंशन दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में वक्फ संस्थानों में सेवाओं के बाद ये उलेमा सेवानिवृत्त हो गए।

मेज की थपथपाहट के बीच पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘उलेमाओं की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2814 वक्फ संस्थान हैं और इन संस्थानों में काम कर रहे उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 25 हजार रुपये या वाहन की कीमत की आधी सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि साथ ही यहां नया ‘हज हाउस’ बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

टॅग्स :तमिलनाडुएआईडीएमकेडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील