लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नागपट्टिनम के तिरुकुवलाई स्थित अपने पैतृक घर का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:40 IST

Open in App

नागपट्टिनम, सात जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को नागपट्टिनम जिले के तिरुकुवलाई स्थित अपने पैतृक घर का दौरा किया।

इस दौरान परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। उनके पिता एम करुणानिधि विद्यालय के दिनों में यहीं रहते थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद स्टालिन पहली बार अपने पैतृक घर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने निकट के थिरूवरूर शहर में सरकारी चिकित्सा कॉलेज में प्रसूति एवं नवजात वार्ड के लिए तैयार 12 करोड़ रुपये की इमारत का लोकार्पण किया।

इसके बाद वह तिरुकुवलाई पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे जो उनके पिता को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे।

मुख्यमंत्री जब अपने पैतृक घर की गली में पहुंचे को उन्होंने वाहन से उतरकर पैदल ही चलना पसंद किया। नीले और सफ़ेद रंग के उनके पैतृक घर के सामने एक तालाब है और यहां उनकी मां की एक प्रतिमा लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां अपने दादा और पिता की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र