लाइव न्यूज़ :

जमात-उल-मुजाहिदीन का आतंकी असदुल्लाह शेख चेन्नई से अरेस्ट, सोपोर में आठ आतंकवादी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 16:12 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और चेन्नई पुलिस ने चेन्नई से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के एक आतंकवादी असदुल्लाह शेख को आज गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर से लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकवादियों को पोस्टर चिपका कर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों को डराने धमकाने वाले पोस्टर लगाने के लिए आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

तमिलनाडु पुलिस ने एक आंतकी को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और चेन्नई पुलिस ने चेन्नई से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के एक आतंकवादी असदुल्लाह शेख को आज गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार को चेन्नई से आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के लिए काम करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्य बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्बा बर्दवान के रहने वाले जेएमबी के इस सदस्य को चेन्नई के नीलांगराई इलाके में उसके ठिकाने से पुलिस पकड़ा गया। उसकी पहचान 35 वर्षीय असदुल्ला शेख ऊर्फ राजा के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि राजा चेन्नई में छिपा हुआ है। हमारे अधिकारियों ने छापेमारी की और उसे नीलांगराई इलाके से धर दबोचा । वह वहां किराये के एक घर में रहता था । राजा एजेएमबी का सक्रिय सदस्य है।’’

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे चेन्नई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

अगस्त के आखिरी हफ्ते से अब तक कोलकाता पुलिस जेएमबी के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने 2018 में बोधगया धमाकों के सिलसिले में जेएमबी के एक शीर्ष सदस्य को बिहार से पिछले हफ्ते पकड़ा था। 

सोपोर में आठ आतंकवादी गिरफ्तार

कश्मीर घाटी के बरामूला जिले के सोपोर से लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकवादियों को पोस्टर चिपका कर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने सोपोर और आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों को डराने धमकाने वाले पोस्टर लगाने के लिए आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये पोस्टर कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगाए गए हैं जिसमें ‘नागरिक कर्फ्यू’ की बात कही गई है और लोगों से ‘सविनय अवज्ञा’ करने को कहा है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोपोर में एक घर पर आतंकवादियों के हमले में एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे। सोपोर में दो व्यक्ति धमकी देने के लिए एक प्रमुख फल व्यापारी हमीदुल्ला राथेर के घर गए थे और उन्हें घर में नहीं पा कर आतंकवादियों ने उनकी ढाई साल की पोती असमा जान सहित अन्य परिजन पर गोलियां चलाईं।

गंभीर रूप से घायल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुयी है। 

टॅग्स :आतंकवादीतमिलनाडुएनआईएचेन्नई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र