लाइव न्यूज़ :

'अभी भी जिंदा है प्रभाकरण....' लिट्टे प्रमुख को लेकर तमिल नेता ने किए चौंकाने वाले दावे, कहा- जल्द कर सकते है किसी योजना की घोषणा

By आजाद खान | Updated: February 13, 2023 14:48 IST

इस पर बोलते हुए तमिल नेता ने कहा है कि लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण मरे नहीं है और वे अभी भी जिंदा है। यही नहीं तमिल नेता ने यह भी कहा है कि वे उनके परिवार वालों के संपर्क में है।

Open in App
ठळक मुद्देलिट्टे प्रमुख प्रभाकरण को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। एक तमिल नेता ने यह दावा किया है कि लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण अभी भी जिंदा है। आपको बता दें कि 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा प्रभाकरण को मारने की बात कही गई थी।

चेन्नई: वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ तमिल्स के अध्यक्ष पी नेदुमारन ने लिट्टे के प्रमुख प्रभाकरण को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने तमिलनाडु के तंजावुर में बयान जारी कर यह कहा है कि लिट्टे के प्रमुख प्रभाकरण अभी भी जिंदा है और वह जल्द सबके सामने आएंगे। 

आपको बता दें कि साल 2009 में श्रीलंकाई सेना ने एक सैन्य अभियान में लिट्टे के प्रमुख प्रभाकरण के मारे जाने की बात कही थी। ऐसे में जब पी नेदुमारन द्वारा उनके जीवित होने के दावा किया जा रहा है तो इससे कई सवाल खड़े हो रहे है। 

पी नेदुमारन ने क्या दावा किया है

मामले में बोलते हुए पी नेदुमारन ने दावा किया है कि लिट्टे के प्रमुख प्रभाकरण अभी मरे नहीं है और वे जिंदा है। उनके अनुसार, प्रभाकरण जीवित है और वे स्वस्थ है और वे जल्द ही लोगों के सामने आएंगे। तंजावुर में मुलिवैक्कल मेमोरियल में बोलते हुए पी नेदुमारन ने और भी चौंकाने वाले दावे किए और कहा कि वे प्रभाकरण के परिवार के संपर्क में है और उनकी सहमति से यह एलान किया है। 

यही नहीं पी नेदुमारन ने यह भी कहा है कि प्रभाकरण के जिंदा होने और एक दिन उनके दुनिया के सामने आने की बात की जानकारी देने के लिए उन्हें लिट्टे के प्रमुख ने इजाजत दी है। अपने बयान में पी नेदुमारन ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही सामने आएंगे और तमिल लोगों के बेहतर जीवन के लिए किसी नई योजना की घोषणा करेंगे। 

'यही है प्रभाकरण के बाहर आने का सही समय'- पी नेदुमारन

पी नेदुमारन ने अपने दावे में यह भी कहा है कि प्रभाकरण के बाहर आने का यही एक सही समय है। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति और श्रीलंका में राजपक्षे शासन के खिलाफ सिंहली लोगों के शक्तिशाली विद्रोह के मद्देनजर, यही वह उचित समय है जब वे बाहर आ सकते है। 

यही नहीं पी नेदुमारन ने ईलम तमिलों (श्रीलंकाई तमिल) और तमिलों से यह अपील की है कि वे लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण को पूरा समर्थन दें और इसके लिए वे एक साथ हो जाए। यही नहीं उन्होंने तमिलनाडु सरकार, पार्टियों और तमिलनाडु के जनता से भी ऐसी ही अपील की है। 

टॅग्स :LTTEश्रीलंकाSri Lanka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?