लाइव न्यूज़ :

CAA और NRC को लेकर अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने के लिए कड़ी कार्रवाई करें: सीएम योगी

By भाषा | Updated: December 28, 2019 11:54 IST

योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एनआरसी और एनपीआर के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों में 'भय' व्याप्त हो।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लेकर अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एनआरसी और एनपीआर के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों में 'भय' व्याप्त हो।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि वाराणसी में सीएए के सम्बन्ध में हुए विवाद को प्रभावी ढंग से सुलझाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अराजकता को फैलाने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। योगी ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के सम्बन्ध में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर इसके विषय में चर्चा कर लोगों को वास्तविकता से अवगत कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि अपराधों पर अंकुश लगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस गश्त बढ़ाने, पर्यटन पुलिस सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते हैं, इसलिए यहां का माहौल अच्छा होना चाहिए। उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया