लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से घुट रहा ताजहमल का भी दम, बचाव के लिए तैनात की गई एयर प्यूरीफायर वैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 10:40 IST

इसे उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने तैनात किया है। ये एयर प्यूरीफायर वैन आठ घंटे में 300 मीटर के दायरे में 15 लाख क्यूबिक मीटर हवा साफ करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को भी वायु प्रदूषण से खतरा है।इस वैन को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने तैनात किया है।

उत्तर भारत वायु प्रदूषण के गंभीर खतरे से जूझ रहा है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को भी वायु प्रदूषण से खतरा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ताजमहल को बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर वैन तैनात किया है। पीटीआई ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

इसे उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने तैनात किया है। ये एयर प्यूरीफायर वैन आठ घंटे में 300 मीटर के दायरे में 15 लाख क्यूबिक मीटर हवा साफ करेगी। गौरतलब है कि यह वायु प्रदूषण इस अद्भुत इमारत को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने पीटीआई को बताया, 'हवा में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा से निपटने के लिए ताजमहल के वेस्ट गेट पर एक एयर प्यूरीफायर वैन तैनात किया गया है।' उन्होंने बताया कि वैन 24 अक्टूबर को शहर में आ गई थी। फिलहाल ताजमहल को बचाने के लिए एक मशीन लगा दी गई है।

आगरा जिला प्रशासन, नगर निगम और यूपीपीसीबी ने वोडाफोन-आईडिया से भी सीएसआर के तहत सहयोग मांगा है जिस वजह से इस तरह के दो अन्य एयर प्यूरीफायर भी शहर में लगाए जा सकें।

ताजमहल के निकट फिलहाल हवा की गुणवत्ता मापने के लिए कोई निगरानी स्टेशन नहीं है इसलिए स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया जा सकता कि एयर प्यूरीफायर से प्रदूषण पर कितना असर पड़ा है। 

टॅग्स :ताज महलआगरावायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?