लाइव न्यूज़ :

टेबल टेनिस खिलाड़ी की मौत के एक महीने बाद भी परिवार को नहीं मिली मदद, सरकार ने नियमों का हवाला देकर इनकार किया

By विशाल कुमार | Updated: June 1, 2022 07:38 IST

तमिलनाडु के 18 वर्षीय विश्व की मौत बीते 17 अप्रैल को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तीन साथियों के साथ गुवाहाटी से शिलांग की यात्रा के दौरान हुई थी, जब एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक जताया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के 18 वर्षीय विश्व राष्ट्रीय रैंक के टेबल टेनिस खिलाड़ी थे।एक अंतरराज्यीय टूर्नामेंट खेलने जाने के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।सरकार नियमों का हवाला देकर अपनी खेलो इंडिया योजना के निर्धारित बीमा कवर देने से इनकार कर रही है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय रैंक के टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन की एक अंतरराज्यीय टूर्नामेंट खेलने जाने के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत के एक महीने बाद भी सरकार नियमों का हवाला देकर अपनी खेलो इंडिया योजना के निर्धारित बीमा कवर देने से इनकार कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 18 वर्षीय विश्व की मौत बीते 17 अप्रैल को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तीन साथियों के साथ गुवाहाटी से शिलांग की यात्रा के दौरान हुई थी, जब एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक जताया था।

लेकिन विश्व के पिता दीनदयालन ने बताया कि बीमा कवरेज के मुद्दे पर खेल मंत्रालय और साई को लिखे तीन सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान में कहा कि विश्व उसके नियमों के तहत नहीं आते थे क्योंकि वह नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस या खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमी में 1 जून, 2021 से 31 मई, 2022 में प्रशिक्षु नहीं थे।

तमिलनाडु के खिलाड़ी विश्व सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन थे और सीनियर इंडिया टीम सेट-अप का हिस्सा था। वह एक गैर-मान्यता प्राप्त केंद्र चेन्नई के कृष्णास्वामी टीटी क्लब में प्रशिक्षण लेते थे।

साई की प्रतिक्रिया के विपरित, खेलो इंडिया वेबसाइट पर अपलोड किया गया एक दस्तावेज़ मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त अकादमियों के बीच अंतर नहीं करता है।

58 वर्षीय दीनदयालन की साल 2020 में नौकरी चली गई थी जहां वह  चेन्नई में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) के एचआर विभाग में काम कर रहे थे। परिवार में केवल उनकी पत्नी हैं।

दीनदयालन ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार मामले को सहानुभूतिपूर्वक देखे क्योंकि दुर्घटना के समय उनका बेटा राष्ट्रीय कर्तव्य पर था। सरकार 25 लाख रुपये के कवरेज का भुगतान करें जो सभी खेलो इंडिया एथलीटों को मिलता है।

टॅग्स :टेबल टेनिसमोदी सरकारSports Authority of Indiaअनुराग ठाकुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष