लाइव न्यूज़ :

दृष्टिबाधित टी20 विश्वकप जीतने टीम इंडिया को पीएम मोदी ने दी बधाई, जीत की खुशी में किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2022 20:57 IST

पीएम ने ट्विटर लिखा, "भारत को अपने एथलीटों पर गर्व है। खुशी है कि हमने नेत्रहीनों के लिए टी -20 विश्व कप जीता है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम ने ट्विटर लिखा, "भारत को अपने एथलीटों पर गर्व हैभारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीताभारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 120 रन से हराया

नई दिल्ली: भारत ने दृष्टि बाधित टी20 विश्वकप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई है। पीएम ने ट्विटर लिखा, "भारत को अपने एथलीटों पर गर्व है। खुशी है कि हमने नेत्रहीनों के लिए टी -20 विश्व कप जीता है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" 

कप्तान अजय कुमार रेड्डी और सुनील रमेश की नाबाद शतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 248 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश को 120 रन से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता।

भारतीय टीम ने महज 29 रन पर दो विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद रमेश ने 63 गेंदों में 24 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 136 रन बनाए, जबकि रेड्डी ने 50 गेंदों में 18 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।

 दोनों की बड़ी साझेदारी से टीम ने 20  ओवर में दो विकेट पर 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर महज 157 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सलमान ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाये। 

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली भारतीय टीम को पुरस्कार में तीन लाख रुपये मिले जबकि बांग्लादेश को डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार मिला। सलमान ने चौथे ओवर में भारतीय टीम को दो झटके दिये। उन्होंने एक रन के अंदर वेंकारेश्वर  और ललित मीणा को चलता किया। 

रमेश और रेड्डी ने इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर क्षेत्र में रन बनाये। रेड्डी को इस दौरान 40 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। रमेश ने चौके के साथ टूर्नामेंट का तीसरा शतक पूरा किया तो वही रेड्डी ने 20वें ओवर में अपना सैकड़ा जड़ा। 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटी20
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए