लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2020: नए साल में यहां करें निवेश, सिर्फ 500 रुपये लगाकर मिलेगा मोटा पैसा

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2019 14:53 IST

विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2020 में अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी ने बेहतर रिटर्न दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2020 निवेशकों को लिए बेहतर होगा।आप निवेश की शुरुआत 500 रुपये प्रति माह जितनी छोटी रकम से कर सकते हैं। 

साल 2019 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अब 2019 के शुरूआत से ही बाजार का हाल देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2020 निवेशकों को लिए बेहतर होगा। इसे में हम आपको बता रहे हैं ऐसे विकल्प जहां इन्वेस्ट कर आप इस साल अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2020 में अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी ने बेहतर रिटर्न दिया है।

आपको बता दें कि कई अध्ययनों से यह साबित हो चुका है इक्विटी एक एसेट क्लास के तौर पर सबसे बेहतरीन रिटर्न देते हैं। अगर आप भी इनमें निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है म्यूच्यूअल फंड जिसके जरिए आप निवेश कर सकते हैं। इसमें आप निवेश की शुरुआत 500 रुपये प्रति माह जितनी छोटी रकम से कर सकते हैं। 

इक्विटी में निवेश

इक्विटी में निवेश कर आप सबसे अधिक रिटर्न पाते हैं। लेकिन इन फंडों में निवेश की समय अवधि कम से कम 5 साल की रखें ताकि आप निवेश का लाभ उठा सकें। इन फंडों में कम समय के लिए निवेश करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। 

म्‍यूचुअल फंड का SIP

म्यूच्यूअल फंड के एसआईपी (सिस्‍टमैटिक इंन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान) में निवेश करने के लिए जरुरी नहीं की आप शेयर बाजार की स्थिति को देखें या कोई मोटी रकम का इंतजार करें। अगर आप प्रति माह 500 रुपये के साथ निवेश शुरू करना चाहतें हैं तो कर सकते हैं और निवेश की समय सीमा 5 साल ही लेकर चलें। 

एसआईपी  का लाभ 

एसआईपी इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में निवेश करने का सबसे जरिया है। इसमें आप जितने पैसे लगातें हैं आपको उस म्यूच्यूअल फंड के यूनिट आवंटित कर दिए जाते हैं। इसमें होता यह है कि अगर बाजार में तेजी आती है तो यूनिट कम हो जाते हैं और जब बाजार में गिरावट का दौर होगा तब यूनिट ज्यादा हो जाएंगे। 

म्‍यूचुअल फंड का करें चुनाव

डायवर्सिफायड इक्विटी फंडों या मल्‍टीकैप म्‍यूचुअल फंडों की तो बहुत ही भरमार है। अब ऐसे में फंड का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी म्यूच्यूअल फंड में  निवेश करने से पहले उसका ट्रैक रेकॉर्ड चैक कर लें की बाजार में हुए उतार-चढ़ाव के चलते भी लम्बे समय में उसका प्रदर्शन कैसा रहा है।

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया