लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के 'विभव कुमार' की मुश्किल बढ़ी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 14:42 IST

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लियाआयोग ने विभव कुमार को 17 मई को बुलायासीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट करने के आरोप में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने विभव कुमार को तलब किया। आयोग ने इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया है। जिसमें विभव कुमार को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विभव कुमार को 17 मई को बुलाया गया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की पीसीआर पर सीएम आवास से एक महिला कॉलर ने कॉल कर बताया था कि उन पर हमला किया गया है। यह कॉल स्वाति मालीवाल ने किया है। वहीं, इस मामले में आप के वरिष्ठ सांसद संजय सिंह ने बीते दिनों पहले प्रेस वार्ता कर इस बात को उजागर किया था कि स्वाति ने जो आरोप विभव कुमार पर लगाए वह सही हैं।

संजय सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल के संज्ञान में यह मामला है। हालांकि, जब सीएम केजरीवाल से गुरुवार को लखनऊ में मीडिया ने स्वाति मालीवाल से जुड़े मामले में सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से बचते दिखे। वहीं, एक टीवी न्यूज चैनल की रिपोर्टर के द्वारा नई दिल्ली से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती से सवाल किया गया तो वह भड़क गए। वह बोले कि वह अभी चुनाव में व्यस्थ हैं।

स्वाति मामले में दिल्ली बीजेपी के नेता लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली बीजेपी विंग की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सीएम आवास पर यह सब हुआ, इसलिए उन पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए। बीजेपी नेताओं का कहना है कि घटना के 72 घंटे हो गए हैं। लेकिन, अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर स्वाति मालीवाल का बयान लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसDelhi BJPसंजय सिंहलखनऊअखिलेश यादवक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?