लाइव न्यूज़ :

खुले में शौच से मुक्‍ति के सरकार ने पेश किए शानदार आंकड़े, जानें क्या है हकीकत ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2018 11:08 IST

2014 चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने देशवासियों से वादा किया था कि वह देश को खुले में शौचमुक्त बनाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: खुले में शौच से मुक्‍ति का  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना एक प्रोजेक्ट की तरह से देशभर में काम कर रहा है। 2014 चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने देशवासियों से वादा किया था कि वह देश को खुले में शौचमुक्त बनाएंगे। उसी दौरान दो अक्‍तूबर, 2019 तक पूरे देश को खुले में शौच से मुक्‍त करने का लक्ष्‍य बनाया। देश को इससे मुक्त करने के लिए मोदी सरकार प्रयास करती भी नजर आ रही है।

 पीएओ की ओर से दावा भी किया गया है कि लगभग हर शहर गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। पीएम की ओेर से कहा कि साढ़े तीन सालों में देश के 350 से ज्यादा जिले और साढ़े तीन लाख से ज्यादा गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। तीन महीने बाद यह सरकारी आंकड़ा और बढ़ गया है लेकिन, जमीनी हकीकत आंकड़ों की सच्‍चाई पर सवाल उठा रहे हैं।

सरकारी दावों की मानें तो  स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण की सरकारी वेबसाइट पर कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 16 जुलाई, 2018 की शाम 5 बजकर 35 मिनट तक कुल 3 लाख 98 हजार 259 गांव खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करार दिए जा चुके हैं। इनमें से 4,465 गांव नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत ओडीएफ करार दिए गए हैं।

जबकि ओडीएफ जिलों की बात की जाए को इनकी संख्या बढ़कर 415 हो गई है और इसी तरह ओडीफ राज्यों की संख्या 19 हो गई है।  पेश किए गए सरकार के आंकड़ों के मुताबिक  2 अक्टूबर, 2014 यानी जब प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, तब देश में मात्र 38.70 फीसदी घरों में ही शौचालय थे जो अब बढ़कर 87.69 फीसदी घरों में बन चुका है। यानी कुल 7 करोड़ 78 लाख 74 हजार 522 घरों में शौचालय बन चुका। बताया गया है कि देश के लगभग हर राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो हकीकत इससे परे है। कई ऐसे  गांव हैं जहां शौचालय तो बनवाए गए हैं लेकिन उनका उपयोग लोग नहीं कर रहे हैं।

वहीं, बिहार में एक हफ्ते के अंदर साढ़े आठ लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है। यानी हर दिन 1 लाख 6 हजार 250 और हर मिनट करीब 4427 शौचालय बने। वहीं, शहरों का भी यही हाल गाजियाबाद को भी सरकार के द्वार खुले में शौच से मुक्त बताया जा चुका है लेकिन फिर भी शहर के बाहर के नजरे हकीकत कुछ और ही बयां करते हैं। 

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप