लाइव न्यूज़ :

'बंगाल में यूक्रेन से भी बदतर स्थिति': राज्य में लगातार हो रहे विस्फोटों को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2023 10:33 IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर तीखा हमला करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की स्थिति यूक्रेन से भी बदतर है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता का बयान राज्य में अवैध पटाखों से जुड़े एक और विस्फोट की खबर के बाद आया है।शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी खराब है।उन्होंने कहा कि यूक्रेन में विस्फोटों की संख्या बंगाल की तुलना में कम है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर तीखा हमला करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की स्थिति यूक्रेन से भी बदतर है। भाजपा नेता का बयान राज्य में अवैध पटाखों से जुड़े एक और विस्फोट की खबर के बाद आया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अधिकारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी खराब है। यूक्रेन में विस्फोटों की संख्या बंगाल की तुलना में कम है। वहां भी स्थिति थोड़ी शांत हो गई है, लेकिन बंगाल में विस्फोट हो रहे हैं।" 

इसके अलावा अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की 26 मई को सुनवाई पर टिप्पणी करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने पूछा, "कानून सबके लिए बराबर है, तो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शारदा चिटफंड घोटाले में ममता बनर्जी और कोयला और गाय तस्करी मामले में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को क्यों छोड़ दिया है?"

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भरोसा जताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी 400 सीटों को पार करेंगे।" केवल सात दिनों के अंतराल में तीन विस्फोटों ने पश्चिम बंगाल को दहला दिया, जिसमें से एक सोमवार को बताया गया। 

बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के घर में कथित तौर पर हुए हालिया विस्फोट में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

तीनों मृतकों की पहचान 65 वर्षीय जमुना दास, उनकी बेटी पंपा घाटी और उनकी 10 वर्षीय पोती जयश्री के रूप में हुई है। हालांकि, विस्फोट में घायलों की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है। पहले विस्फोट में 16 मई को पुरबा मेदिनीपुर जिले में एक अन्य अवैध पटाखा कारखाने में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस तरह के अवैध कारखाने अब मौजूद नहीं हैं, राज्य मंत्रिमंडल ने ग्रीन पटाखा उद्योग के निर्माण के लिए क्लस्टर स्थापित करने का फैसला किया और मुख्य सचिव एचके द्विवेदी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना की सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?