लाइव न्यूज़ :

जम्मू में सिधरा पुल के पास संदिग्ध विस्फोट, पूरे इलाके की घेराबंदी की गई, पुलिस ने जताई ये आशंका

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2022 08:01 IST

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त पुल पर कोई हलचल नहीं थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्दे मामले की पुष्टि के लिए मौके पर सघन तलाशी ली जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है बताया जा रहा है कि विस्फोट की आवाज काफी तेज थी।

जम्मू : पुलिस ने कहा कि जम्मू में सिधरा पुल चेकिंग पॉइंट के पास मंगलवार शाम एक संदिग्ध विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस टीम मामले की तस्दीक करने के लिए मौके पर सघन तलाशी ले रही है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा मंगलवार देर शाम सिदरा पुल चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मामले की पुष्टि के लिए मौके पर सघन तलाशी ली जा रही है। किसी भी अन्य विवरण को तदनुसार साझा किया जाएगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त पुल पर कोई हलचल नहीं थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट स्थल पर गड्ढा हो गया है।

बताया जा रहा है कि विस्फोट की आवाज काफी तेज थी। लोगों को पहले आतंकवादी हमले की आशंका हुई। आज उपकरण के टुकड़े एकत्र किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट का टारगेट सिधरा पुल पर पुलिस चेकिंग पोस्ट भी हो सकता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की