लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने किया खुलासा- 39 भारतीयों को इराक भेजने वाला एजेंट अब भी लोगो को भेज रहा है विदेश

By भाषा | Updated: July 27, 2018 18:07 IST

सुषमा स्वराज ने कहा कि मानव तस्करी रोधी विधेयक का पारित होना एक बहुत अच्छा कदम है लेकिन जब तक ऐसे अवैध एजेंटों के नेटवर्क को खत्म नहीं किया जाता तब तक इसका पूरा प्रभाव नहीं दिखेगा। 

Open in App

नयी दिल्ली , 27 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि 39 भारतीयों को मानव तस्करी के जरिये इराक भेजने के लिये जिम्मेदार एजेंट अब भी अपना धंधा चला रहा है। इस एजेंट ने जिन 39 भारतीयों को इराक भेजा था , उन्हें वहां अगवा कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गयी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य महिला आयोगों से ऐसे गैरकानूनी एजेंटों के खिलाफ मुहिम चलाने का अनुरोध किया। 

स्वराज ने मार्च में संसद को बताया था कि तीन साल पहले मोसुल में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाये गये 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। राज्य महिला आयोगों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुरोध किया कि आयोग देशभर में चल रहे ऐसे एजेंटों के गैरकानूनी नेटवर्क के खिलाफ मुहिम शुरू करें। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि जिस एजेंट ने 39 भारतीयों को इराक भेजा था , वह अब भी लोगों को विदेश भेज रहा है। 

स्वराज ने कहा कि मानव तस्करी रोधी विधेयक का पारित होना एक बहुत अच्छा कदम है लेकिन जब तक ऐसे अवैध एजेंटों के नेटवर्क को खत्म नहीं किया जाता तब तक इसका पूरा प्रभाव नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई से युवाओं की तस्करी हो रही है, जिन्हें कहा जाता है कि उन्हें चालक दल के सदस्य के तौर पर विभिन्न व्यापारिक जहाजों पर भेजा जा रहा है। लेकिन हकीकत में उन्हें मानव तस्करी के इरादे से भेजा जाता है और जब अन्य देशों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है तो वहां से उन्हें मुक्त कराने में बहुत कठिनाई आती है।’’ 

स्वराज ने लोगों को सिर्फ अधिकृत सरकारी एजेंटों के जरिये ही विदेश जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी एजेंटों के माध्यम से जाने वाले लोगों के बारे में मंत्रालय के पास सारी सूचनाएं होती हैं और हम जानते हैं कि कौन उनका नियोक्ता है। इसलिए किसी भी अनपेक्षित घटना के मामले में हमारे पास उनके लिये जिम्मेदार एजेंट होता है।’’ 

सुषमा ने कहा कि राज्य के आयोगों को ऐसे अवैध एजेंटों की पहचान करने की आवश्यकता है। इनके नाम वे मुख्यमंत्री को दें और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहें। उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसे एजेंटों की पहचान कर उनके खिलाफ मुहिम शुरू की जाती है तो आधी समस्या खत्म हो जायेगी।’’ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर