लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने सर्जरी के लिए विदेश जाने से कर दिया था इनकार, डॉक्टरों से कहा था, 'आप इंस्ट्रूमेंट पकड़िए, कृष्णा मेरी सर्जरी खुद करेंगे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 5, 2019 12:14 IST

Sushma Swaraj: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए विदेश जाने से इनकार कर दिया था

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज ने अपनी सर्जरी के लिए विदेश जाने के कर दिया था इनकारसुषमा के पति स्वराज ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह के बावजूद देश में इलाज के लिए अड़ी रहीं

बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का इस साल अगस्त में निधन हो गया था। सुषमा लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनके पति और गर्वनर स्वराज कौशल ने मंगलवार को एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में सुषमा के इलाज से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

स्वराज कौशल ट्विटर पर सुषमा स्वराज के बारे में लोगों के सवालों का जवाब देते रहते हैं। स्वराज ने अब उनके इलाज को लेकर बताया है कि सुषमा ने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी के लिए विदेश जाने से इनकार कर दिया था। 

सुषमा ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाने से किया था इनकार

स्वराज ने ट्विटर पर लिखा है, 'एम्स के डॉक्टर उनकी (सुषमा) की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी भारत में करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रश्न बताते हुए विदेश जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी सर्जरी की तारीख तय की और डॉ. मुकुट मिंज से कहा, डॉक्टर साहब-आप सिर्फ इंस्ट्रूमेंट्स पकड़िए, कृष्णा मेरी सर्जरी आप करेंगे।'

उन्होंने लिखा है, 'एक दिन बाद ही वह (सुषमा) एक आराम कुर्सी पर बैठी मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने कहा, अगर हम विदेश जाते हैं, तो लोगों का हमारे डॉक्टरों और अस्पतालों से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने अपनी सर्जरी को एक छोटे से ऑपरेशन की तरह लिया। उन्होंने इसका सारा श्रेय एम्स के डॉक्टरों (समर्पित नर्सों और स्टाफ) को दिया, जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।'

स्वराज कौशल ने सुषम स्वराज के इलाज के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के योगदानों की तारीफ करते हुए लिखा है, 'एक परिवार के तौर पर हमारे पास सुषमा स्वराज के इलाज में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। वह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रहे। उन्होंने हमेशा सुषमा को तनाव न लेने की सलाह दी क्योंकि उनकी सेहत सबसे महत्वपूर्ण है। बांसुरी और मैं उनके तहे दिल से आभारी हैं।'

टॅग्स :सुषमा स्वराजएम्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया