लाइव न्यूज़ :

Sushma Swaraj Death: ममता बनर्जी ने कहा- उनकी कमी खलेगी, संसद में कई अच्छे पल बिताए

By भाषा | Updated: August 7, 2019 06:00 IST

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ, 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएँ भिन्न थीं, हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी।''

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

बनर्जी ने स्वराज को एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि उनके साथ उन्होंने ‘‘संसद में कई अच्छे पल बिताए।’’

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ, 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएँ भिन्न थीं, हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी। बनर्जी इस समय चेन्नई में हैं। 

कर्नाटक के नेताओं ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

कर्नाटक के विभिन्न दलों के नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र को नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।’’

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्र ने आज सबसे मजबूत नेताओं में से एक और भारत के सबसे अच्छे प्रवक्ताओं में से एक को खो दिया है। विदेश मंत्री के रूप में उनका काम शानदार रहा और एक राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले। ऊँ शांति।’’

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा धक्का लगा है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब नहीं रहीं। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे और कई वरिष्ठ नेताओं स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील