लाइव न्यूज़ :

"राजद समर्थक बंगाल की तरह बिहार में भी कर सकते हैं ईडी अधिकारियों पर हमला", सुशील मोदी ने लालू यादव की पार्टी को लिया निशाने पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 7, 2024 09:52 IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बंगाल की घटना के बाद उन्हें डर है कि बिहार में राजद समर्थक प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों पर हमला कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने एक बार फिर निशाने पर लिया लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को मोदी ने कहा कि बंगाल की तरह राजद समर्थक बिहार में भी कर सकते हैं ईडी अधिकारियों पर हमलाउन्होंने कहा कि चारा घोटाले में लालू की गिरफ्तारी के समय बने थे वैसे ही हालात

पटना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बीते शनिवार को एक बार फिर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को निशाने पर लिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बंगाल की घटना के बाद उन्हें डर है कि बिहार में राजद समर्थक प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों पर हमला कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जैसा बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमला हुआ, ठीक उसी तरह का वाकया बिहार में भी हो सकता है और जांच एजेंसी के अधिकारियों पर राजद समर्थकों द्वारा हमला किया जा सकता है।

सुशील मोदी ने कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर सेना को एसओएस कॉल करने पर विचार किया जा रहा है। ईडी ने बीते शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसके अधिकारियों पर लगभग एक हजार अज्ञात लोगों की भीड़ ने उस समय हमला किया जब वे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक तृणमूल कांग्रेस नेता के आवास पर छापेमारी करने जा रहे थे।

घटना के संबंध में भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी जब सीबीआई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया जाना था तो ऐसी ही परिस्थितियां देखी गई थीं।

उन्होंने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी को ईडी अधिकारियों का सामना करके सवालों का बिंदुवार जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्हें नौकरी के बदले जमीन घोटाले में फंसाया गया है।

सुशील मोदी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर भी राजद की आलोचना की और आरोप लगाया कि पिता-पुत्र की जोड़ी ने गरीब लोगों से नौकरी पाने के बदले जमीन लिया। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं को ईडी के सामने प्रस्तुत होकर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए और जांच में सहयोग करना चाहिए।

इस बीच राजद ने भाजपा पर बंगाल हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। लालू यादव की पार्टी का कहना है कि बिहार में नीतीश सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भाजपा द्वारा नियोजित हमले की भविष्यवाणी की जा रही है।

इस संबंध में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमला "कार्रवाई की प्रतिक्रिया" है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्रूर कृत्यों के माध्यम से मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए "बुरी योजना" बना रही है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीपटनाप्रवर्तन निदेशालयलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी