लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा, "मोकामा, गोपालगंज में जदयू कैडर दे रहे हैं 'चुपचाप कमल छाप' का नारा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2022 19:29 IST

सुशील मोदी का दावा मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेहद नाराज हैं और राजद को हराने के लिए वो "चुपचाप कमल छाप" का नारा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी का दावा मोकामा-गोपालगंज क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार से बेहद नाराज हैं दोनों चुनाव क्षेत्रों के जदयू कार्यकर्ता राजद को हराने के लिए "चुपचाप कमल छाप" का नारा दे रहे हैंजदयू कार्यकर्ता दोनों टिकट राजद को देने से गुस्से में हैं, कोई भी ललन सिंह की नहीं सुनता है

पटना: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गोपालगंज और मोकामा के उपचुनाव क्षेत्रों का दौरा करने के बाद दावा किया है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेहद नाराज हैं। मोदी ने कहा कि जदयू समर्थकों के बीच दोनों सीट राजद को दिये जाने से भारी नाराजगी है और वो खामोशी से भाजपा को वोट देने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज में जदयू कार्यकर्ता राजद की दोस्ती से और उसे टिकट दिये जाने से खुश नहीं हैं, इसलिए कारण वो भीतर-भीतर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता दोनों चुनाव क्षेत्रों में "चुपचाप कमल छाप" का नारा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए न जाने को मुद्दा बनाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि वैसे तो किसी की बीमारी पर कुछ कहना ठीक नहीं, लेकिन नीतीश कुमार जब छठ घाटों का निरीक्षण करने जा सकते हैं, सरकारी बैठकों में भाग ले सकते हैं। चित्रगुप्त पूजा में भी शामिल हो सकते हैं, तब वे चुनाव प्रचार के लिए भी जा सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री ने शराब माफिया और आतंक के पर्याय अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में प्रचार नहीं करके पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नाराजगी का संदेश दे दिया।

इसके साथ ही सुशील मोदी ने जदयू संगठन पर न तो ललन सिंह की कोई पकड़ है और न ही उपेंद्र कुशवाहा की। जदयू में कार्यकर्ता या तो नीतीश कुमार की सुनते हैं या फिर आरसीपी सिंह की सुना करते थे। चूंकि नीतीश कुमार उपचुनाव में प्रचार से दूर हैं और आरसीपी सिंह तो पार्टी से बाहर हैं। इसलिए इसका असर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

सुशील मोदी ने साथ में यह भी कहा कि गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी राजद को भारी मतों से हराकर जीत रही है और इसके लिए जदयू कार्यकर्ता भी भाजपा प्रत्याशियों को मौन समर्थन दे रहे हैं।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीजेडीयूमोकामागोपालगंजBihar BJPअनंत सिंहनीतीश कुमारLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील