लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने उपचुनाव में राजद को हराने की चुनौती देते हुए कहा, "धनबल, बाहुबल, सत्ता दुरुपयोग के बावजूद पराजित होगा क्योंकि जनबल भाजपा के साथ है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2022 18:52 IST

सुशील मोदी ने गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के संबंध में कहा कि सत्ताबल, बाहुबल और धनबल के बावजूद राजद की हार क्योंकि जनता भाजपा के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा कि गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में राजद की हार पूरी तरह से पक्की हैउन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है, इस कारण बाहुबल, धनबल और सत्ताबल की हार होगी मोदी ने अनंत सिंह के घर से मिले AK-47 का जिक्र करते हुए कहा कि जनबल के आगे राजद की हार होगी

पटना: बिहार में गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन और विपक्षी दल भाजपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कभी जदयू-राजद भाजपा को घेर रहे हैं तो कभी भाजपा अपने हमले के सत्ताधारी गठबंधन को निशाने पर ले रही है। लेकिन इस पूरे सियासी जंग के केंद्र में भाजपा की ओर से राजद विशेषतौर से निशाने पर हैं क्योंकि दोनों उपचुनाव में राजद प्रत्याशी ही भाजपा के खिलाफ मैदान में हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव को लेकर फिर से राजद पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने राजद को चुनौती देते हुए भविष्यवाणी की है कि उपचुनाव में दोनों विधानसभी की सीट भाजपा के खाते में आने वाली है। सुशील मोदी ने कहा कि उपचुनाव में दोनों सीट भाजपा जीतेगी क्योंकि जनता ने पूरा तरह से माफिया पार्टी को हराने का मन बना लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के कटु विरोधी सुशील मोदी ने एक बार फिर मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह का नाम लेते हुए कहा कि दबंग अनंत सिंह के घर से एके-47 रायफल मिलने के कारण सजा हुई, उनकी विधानसभा सदस्यता छिन गई और उस कारण मोकामा में उपचुनाव हो रहा है। वो ही अनंत सिंह अपनी पत्नी और राजद प्रत्याशी की जीत के लिए जेल में बैठकर मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं।

इसके साथ ही गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के बारे में सुशील मोदी ने कहा कि गोपालगंज में राजद उम्मीदवार ने अपनी कंपनी की शराब जब्त होने के मामले की जानकारी चुनाव आयोग से छिपाई है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। मोदी ने कहा कि धनबल, बाहुबल और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद दोनों सीटों के उपचुनाव में राजद पराजित होगा क्योंकि जनबल भाजपा के साथ है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीअनंत सिंहमोकामागोपालगंजBihar BJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील