लाइव न्यूज़ :

'सुशांत का मर्डर हुआ, महाराष्ट्र का एक मंत्री मौके पर था मौजूद', बीजेपी सांसद नारायण राणे का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2020 19:39 IST

नारायण राणे ने कहा, "घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।"

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कई दावे किए हैं। राणे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है

मुंबईः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कई दावे किए हैं। राणे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है और न्याय मिलने तक वह इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे। नारायण राणे का दावा है कि लड़ाई के बाद सुशांत की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा,"सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता। दिशा ने सुसाइड नहीं किया। दोनों की हत्या हुई है। "

नारायण राणे ने कहा है कि "सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उस वक्त सुशांत के घर में एक मंत्री भी मौजूद था। सुशांत का केस ओपन होगा तो महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का एक मंत्री जेल जा सकता है। राणे ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, और वे इसे सिर्फ CBI को देंगे।' एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राणे ने कहा, "घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।"

मुंबई पुलिस दबाव में कर रही थी जांच

इससे पहले भी राणे ने कहा था कि जो जानकारी मिली उससे मुझे लगा कि ये आत्महत्या नहीं है, मर्डर है। मुंबई पुलिस यह समझ कर मालमे की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है। मुंबई पुलिस किसी दबाव में आ कर मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस किसी को प्रोटेक्ट कर रही है ऐसा मुझे लगता है। इसलिए मुंबई पुलिस के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलेगा ऐसा नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही राणे ने बिहार से आए एसपी को क्वारंटीन करने को लेकर कहा, 'जैसे ही वो मुंबई आए तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया। इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर न आ जाए इस बात का इंतजाम मुंबई पुलिस कर रही है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी