लाइव न्यूज़ :

सुरेश प्रभु ने पूछा- आखिर राफेल मुद्दे पर सदन में चर्चा करने से क्यों भाग रही है कांग्रेस?

By अनुभा जैन | Updated: December 18, 2018 19:13 IST

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर झूठ का सहारा लेते हुए देश की जनता का ही नहीं बल्कि सेना का भी अपमान किया है।

Open in App

राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उस फैसले से कांग्रेस का एक बार फिर झूठ बेनकाब हुआ है। राफेल मुद्दे पर हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने से दूर भाग रही है।’ यह कहना था केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु का जो आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कर रहे थे। 

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर झूठ का सहारा लेते हुए देश की जनता का ही नहीं बल्कि सेना का भी अपमान किया है। देश की जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस के शासनकाल में गर्वनमेन्ट- टू-गर्वनमेन्ट डील क्यों नहीं हुई ? वर्ष 2007 से 2014 तक देश की रक्षा जरूरतों से सम्बन्धित सभी मामलों को अटका कर कांग्रेस की सोनिया और मनमोहन सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया था।

प्रभु ने कहा कि राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस ने निर्णय प्रक्रिया, डील की कीमत और आॅफसेट पार्टनर इन तीन मुद्दों पर सवाल उठाये थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन तीनों मुद्दों पर बहुत ही स्पष्टतापूर्वक अपना फैसला दिया और कांग्रेस के सारे आरोपों को निराधार करार दिया एवं कहा गया कि इसमें जाँच की कोई जरूरत नहीं है। सदन में चर्चा होगी तो देश की जनता को पूरा सच ज्ञात हो जायेगा कि कांग्रेस ने किस तरह से झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया है।

काल्पनिक दुनिया में जीने वाली कांग्रेस पार्टी में सच और न्याय की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस खुद ही सवाल खड़े करती है, वकील भी वही है। कांग्रेस पार्टी की इस सोच की तरह से देश नहीं चल सकता है।

सुरेश प्रभू ने कहा कि राजस्थान की कई सालों से परंपरा रही है कि जो भी दल सत्ता में रहता है वह चुनाव के बाद विपक्ष की भूमिका में आ जाता है और बड़ी मात्रा में दोनों दलों में मतों का अंतर भी रहता है। लेकिन यह पहला चुनाव है जब सत्ता दल व विपक्ष में मात्र 0.5प्रतिशत का अंतर रहा। राजस्थान के लोगों ने इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। इस चुनाव में मिले मत प्रतिशत से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

टॅग्स :राफेल सौदासुरेश प्रभु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल