लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: सुरेश पचौरी ने बताया तीन वह बड़े कारण जिसके कारण छोड़ी कांग्रेस

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 9, 2024 13:46 IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता रहे सुरेश पचौरी ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया । सुरेश पचौरी पूर्व सांसद और विधायकों के साथ आज बीजेपी में शामिल हो गए। लेकिन पचौरी ने तीन वह बड़ी वजह बताइए जिसके कारण उनका कांग्रेस से मोह भंग हुआ

Open in App
ठळक मुद्देतीन बड़ी वजह,जिसके कारण सुरेश पचौरी ने छोड़ी कांग्रेसएमपी के साथ केंद्रीय बीजेपी नेताओं से संपर्क के बाद पचौरी ने लिया फैसला

सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने की बड़ी वजह

मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे सुरेश पचौरी अब बीजेपी के नेता हो गए हैं। सुरेश पचौरी ने आज सुबह अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में सुरेश पचौरी ने भाजपा की सदस्यता ली। लेकिन सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ने की तीन बड़ी वजह बताई हा।

पहली- कांग्रेस के नेता रहे सुरेश पचौरी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं रहा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराना भी उनको ठेस पहुंचाने वाला रहा। साथ ही सनातन को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान पर भी कांग्रेस नेताओं की मौन सहमति उचित नहीं थी।

दूसरा-सुरेश पचौरी ने दूसरा बड़ा कारण कांग्रेस नेताओं के द्वारा सेना का मनोबल कमजोर करना बताया। सुरेश पचौरी ने कहा की पार्टी के नेताओं ने सेना को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की वह उचित नहीं है ।कांग्रेस का यह रवैया विदेशी ताकतों का मनोबल बढ़ाने वाली कोशिश थी ।

तीसरा- सुरेश पचौरी ने तीसरा बड़ा कारण राहुल गांधी के जातीय जनगणना को लेकर दिए जा रहे बयान को बताया। सुरेश पचौरी ने कहा कि एक समय में कांग्रेस ने नारा दिया था जात पर न पाात पर, मोहर लगेगी हाथ पर। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी जात और पााथ की बात कर रही है इसको कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।

दरअसल सुरेश पचौरी ने भले ही यह तर्क दिए हो लेकिन असल वजह यह भी है की सुरेश पचौरी और उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से लूप लाइन में थे चुनावी दौर में भी सुरेश पचौरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा में भी सुरेश पचौरी कहीं नजर नहीं आए और यही वजह रही कि आप सुरेश पचौरी ने अपने समर्थक पूर्व सांसदों पूर्व विधायकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेली है।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट