लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को झटका, 'मोदी सरनेम' मानहानि केस में सजा पर रोक की याचिका को सूरत की कोर्ट ने किया खारिज

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2023 12:44 IST

राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत की सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने 'मोदी सरनेम' मानहानि केस में दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। राहुल गांधी अब हाई कोर्ट में मामले को लेकर जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' मानहानि केस में सूरत की सत्र अदालत से राहत नहीं मिली।कोर्ट ने राहुल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक की मांग की थी।राहुल गांधी के सामने राहत पाने के लिए अगला रास्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का होगा।

सूरत: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की सेशंस कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 'मोदी सरनेम' आपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत की कोर्ट ने खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।

इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. पी. मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी की याचिका पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। पिछले महीने 23 मार्च को सूरत की एक निचली अदालत ने भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद ही उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।

इसके बाद राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन दाखिल किए थे जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था।

राहुल गांधी की याचिका खारिज, अब सामने क्या है विकल्प

राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के साथ ही ये साफ हो गया है कि उनकी संसद सदस्यता अभी बहाल नहीं हो सकती है। ऐसे में राहुल गांधी के लिए अगला रास्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का होगा। इससे पहले लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैसल का ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उन्हें हत्या के प्रयास में निचली अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वहां उनकी सजा पर रोक लग गई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई थी।

निचली अदालत ने कांग्रेस नेता को कर्नाटक के कोलार में 2019 के दौरान एक चुनावी रैली में की गई उनकी टिप्पणी ‘सभी चोरों का मोदी उपनाम कैसे हो सकता है’ के लिए दोषी ठहराते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीSuratगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है