लाइव न्यूज़ :

Sur Jyotsna National Music Award 2025: विजय दर्डा ने संगीत को बताया पूरी तरह से विज्ञान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 21:38 IST

डॉक्टर विजय दर्डा ने अपने संबोधन में जीवन में संगीत के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि जीवन में सुर और ताल की जुगलबंदी नहीं होती और गीत और संगीत की रस धारा प्रवाहित नहीं होती तो सोचिए कि हमारी जिंदगी कितनी नीरस हो जाती। 

Open in App

Sur Jyotsna National Music Award 2025: लोकमत मीडिया समूह द्वारा सोमवार को 'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2025' समारोह का आयोजन किया गया। लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा ने अपने स्वागत भाषण में सभी संगीत प्रेमियों को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में संगीत के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि जीवन में सुर और ताल की जुगलबंदी नहीं होती और गीत और संगीत की रस धारा प्रवाहित नहीं होती तो सोचिए कि हमारी जिंदगी कितनी नीरस हो जाती। 

उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारी जिंदगी में सुर और साज और संगीत की त्रिवेणी बह रही है। यह संगीत हमें प्रकृति से मिला सबसे बड़ा तोहफा है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि मनुष्यों ने प्रकृति से उत्पन्न होने वाली ध्वनियों से और अपनी आवाज को लयबद्ध किया तो संगीत का पहला रस प्रवाहित हुआ। फिर वो महान विभूतियां आईं जिन्होंने रागों की रचना की। एक से एक वाद्य यंत्रों को बनाया। 

उन्होंने संगीत को पूरी तरह से विज्ञान बताया। अपने भाषण में उन्होंने कहा, राग बिलावल, राग भैरवी सुबह के राग हैं, तो राग यमन, राग दरबारी शाम के राग हैं। राग भैरव रात का राग है। राग खमाज आदि सुबह तीन बजे गाने वाले राग हैं। उन्होंने कहा कि रागों की रचना के पीछे भी एक विज्ञान है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप से जानकारी दी।  

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, पद्म विभूषण राजीव शेट्ठी, पद्मश्री अहमद हुसैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के जानेमाने वकील अभिषेक मनु सिंघवी जैसी अन्य बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

टॅग्स :संगीतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos