लाइव न्यूज़ :

Sur Jyotsna National Music Award 2025: सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में बोले गुलाम नबी आजाद, 'ये हमारी जिंदगी में...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 21:11 IST

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा को बधाई दी।

Open in App

Sur Jyotsna National Music Award 2025: शनिवार को लोकमत मीडिया द्वारा 'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2025' समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा ये पहले आदमी हैं मीडिया से जो इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करते हैं। 

अपने संबोधन में आजाद ने कहा कि मुझे सांस्कृतिक कार्यक्रम में तकरीर करने से नफरत है। क्योंकि हमारी जिंदगी में चंद लम्हें मिलते हैं जहां हम सियासत के वगैरह कुछ सोचते हैं। लेकिन अगर इसमें भी कोई यह कह कि तकरीर करो। तो यकीन मानो बहुत बुरा लगता है। उन्होंने कहा मैं दर्डा जी को बधाई देता हूं और आग्रह करता हूं कि वे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहें। 

दर्डा परिवार से अपने रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा  कि 45 साल पहले मैं लोकसभा का चुनाव कश्मीर से नहीं, बल्कि इनके (दर्डा) लोकसभा क्षेत्र से लड़ा था और इनके पिता जी (जवाहरलाल दर्जा), जो एक स्वतंत्रता सेनानी के अलावा बहुत समय तक मंत्री भी रहे और अखबार भी चलाते रहे वो  मेरे चुनाव प्रभारी हुआ करते थे। 

उन्होंने आगे कहा कि लोकमत मीडिया समूह ऐसे दर्जनों अवॉर्ड कार्यक्रम को आयोजित करता है जिसमें भिन्न-भिन्न मेधाओं में उभरते हुए टैलेंट को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा आप इसी तरह की परंपरा को जारी रखिएगा। उन्होंने विलुप्त होती जा रही मुशायरे की परंपरा पर चिंता की और अंत में पुन: विजय दर्डा को बधाई देते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया।  

टॅग्स :गुलाम नबी आजाददिल्लीसंगीत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील