लाइव न्यूज़ :

अभिनेता प्रकाश राज ने उमर खालिद को बताया 'सुप्रीम हीरो', कहा- 'मुझे गर्व है कि मैं...'

By शिवेंद्र राय | Updated: July 29, 2022 16:48 IST

उमर खालिद को 13 सितंबर, 2020 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में हैं। खालिद, शरजील इमाम, और कई अन्य लोगों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। उमर खालिद और उनके साथियों पर दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश राज ने उमर खालिद को बताया सुप्रीम हीरोउमर खालिद पर दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप हैलगभग दो साल से जेल में हैं उमर खालिद

नई दिल्ली: अभिनेता प्रकाश राज अपने अभिनय के अलावा अपने बेबाक बयानों और खुलकर राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने  जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की वीडियो शेयर कर उन्हें उन्हें 'अपने समय का सुप्रीम हीरो' बताया है। प्रकाश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट उमर खालिद का वीडियो रीशेयर करते हुए लिखा, 'हमारे समय का सुप्रीम हीरो। मुझे गर्व है कि मैं इन्हें जानता हूं।' अभिनेता ने अपने कैप्शन के साथ 'फ्री उमर खालिद', 'फ्री ऑल पॉलिटिकल प्रिजनर्स (सभी राजनीतिक कैदियों को मुक्त करें)' और 'जस्ट आस्किंग' हैशटैग का इस्तेमाल किया है। 

प्रकाश राज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उमर खालिद अपने भांजे से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हम इस बच्चे को क्या बताने जा रहे हैं कि उसके मामू को क्यों कैद किया गया है? इसलिए कि उसका मामू एक अच्छा इंसान है जो असहाय के लिए लड़ता है? इसलिए कि वह बेहतर जीवन के लिए अमेरिका जा सकता था लेकिन उसने रहने का फैसला किया क्योंकि वह कम भाग्यशाली को पीछे नहीं छोड़ सका?'

कौन हैं उमर खालिद

उमर खालिद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं जिन पर  फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगो की साजिश रचने का आरोप है।खालिद को 13 सितंबर, 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह हिरासत में है। उमर खालिद पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। उमर खालिद ने फिलहाल अपनी जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उमर खालिद ने गुरुवार को हाईकोर्ट के समक्ष तर्क रखा कि केवल एक व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होना अपराध नहीं है, जब तक उसे कुछ भी आपत्तिजनक साक्ष्य के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की पीठ के समक्ष खालिद  के वकील ने बहस की और जमानत की मांग की। अदालत ने उनका पक्ष सुनने के बाद सरकारी पक्ष को अपनी दलीले पेश करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तारीख एक अगस्त तय कर दी।

टॅग्स :उमर खालिदप्रकाश राजदिल्लीUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए