लाइव न्यूज़ :

पेगासस केस में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, चीफ जस्टिस ने दिया अगले हफ्ते का समय

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 30, 2021 12:18 IST

पेगासस जासूसी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया हैं। पेगासस कांड पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। उच्चतम न्यायालय वरिष्ठ पत्रकार एन. राम की निष्पक्ष जांच कराने वाली याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल की दलील,'केस का व्यक्ति की स्वाधीनता से सीधा संबंध'वैश्विक मीडिया जांच में कई भारतीयों के नाम आए सामनेपेगासस मुद्दे पर संसद में लगातार हंगामा

पेगासस जासूसी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया हैं। पेगासस कांड पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। उच्चतम न्यायालय वरिष्ठ पत्रकार एन. राम की निष्पक्ष जांच कराने वाली याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। अगले हफ्ते मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी। 

'केस का व्यक्ति की स्वाधीनता से सीधा संबंध'

अपनी याचिका में वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार ने जासूसी के आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांग की है। एन राम के वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस से याचिका को सूचीबद्ध करने का अनुरोध करते हुए कहा कि व्यक्ति की स्वाधीनता से इसका सीधा संबंध है इसलिए सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। 

वैश्विक मीडिया जांच में कई भारतीयों के नाम आए सामने

याचिका में कहा गया है कि कई प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़ी एक वैश्विक मीडिया जांच से पता चला है कि भारत में 142 से अधिक व्यक्तियों पर इजरायली फर्म एनएसओ के बनाए पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग कर निगरानी में रखा गया। निगरानी में रखे गए संभावित लोगों की सूची में कई पत्रकार, नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के नाम भी शामिल हैं।

पेगासस मुद्दे पर संसद में लगातार हंगामा

पेगासस जासूसी कांड को लेकर संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा हैं। विपक्ष का आरोप हैं कि सरकार पेगासस मामले में जांच से बच रही है जबकि सरकार का कहना है कि इस मामले में बिना किसी आधार के जांच नहीं की जा सकती।

 

 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसुप्रीम कोर्टसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील