लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आ सकते हैं लालू, सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को जमानत पर सुनवाई

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2019 11:32 IST

चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू न्यायिक हिरासत के तहत स्वास्थ्य आधार पर पिछले कई दिनों से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले हफ्ते इस मामले पर 10 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने सीबीआई को लालू की जमानत याचिका पर नौ अप्रैल तक जवाब देने की अनुमति दी है। 

चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू न्यायिक हिरासत के तहत स्वास्थ्य आधार पर पिछले कई दिनों से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।  लालू प्रसाद यादव अब तक सीबीआई की विशेष अदालतों द्वारा चार विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और उन्हें चौदह वर्ष तक के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। इन मामलों में उनकी जमानत अर्जियां भी झारखंड उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं। 

जमानत के लिए लालू के पक्ष में पैरवी करने उतरे सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले पर कोर्ट से जल्द सुनवाई की गुहार की थी। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में जांच एजेंसी को जवाब दायर करना होगा।

इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश किया वह इस याचिका पर जवाब 9 अप्रैल तक दे। लालू ने 10 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट की ओर से उनकी जमानत याचिका को खारिज किये जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। लालू करीब 900 करोड़ से ज्यादा के चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता है।  

ये मामले 1990 के दशक की शुरुआत में पशुपालन विभाग के कोषागार से पैसे की धोखाधड़ी करने से संबंधित थे। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था जबकि लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसुप्रीम कोर्टचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील