लाइव न्यूज़ :

Delhi UPSC aspirants’ death: 'कोचिंग सेंटर मौत का कुआं बन गए', SC ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2024 13:06 IST

Delhi UPSC aspirants’ death: SC ने कहा कि कोचिंग सेंटर मौत का कुआं बन गई हैं। कोचिंग संस्थान का तब तक ऑनलाइन संचालन किया जा सकता है, जब तक वे सुरक्षा मानदंडों पर खरे न उतरें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश से हुई 3 छात्रों की मौत अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान इसके साथ ही कहा कोचिंग सेंटर मौत का कुंआ बन गए हैं

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (SC) ने पिछले हफ्ते दिल्ली की एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और केंद्र व दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया। जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल में घटी यह घटना सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। गौरतलब है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग संस्थान के भारी बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी और वो हाल में यूपीएससी का मेन्स भी देने जा रहे थे। 

हालांकि, इस बीच अन्य छात्रों ने केंद्र और दिल्ली एमसीडी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, इस बीच एक बार फिर से दिल्ली में हुई बारिश से पानी भर गया था। उन्होंने मांग की थी एमसीडी इसे लेकर अपनी गलती को स्वीकार करे, ये ना कहे कि या प्राकृतिक वजहों से हुआ, जबकि इसमें वो अपने को जिम्मेदार बताए।  

पीठ ने कहा, "ये जगहें (कोचिंग सेंटर) डैथ चैंबर (मौत का कुआं) बन गई हैं। कोचिंग संस्थान का तब तक ऑनलाइन संचालन किया जा सकता है, जब तक वे सुरक्षा मानदंडों और गरिमापूर्ण जीवन के लिए बुनियादी मानदंडों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित न करें। कोचिंग सेंटर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अभ्यर्थियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।"

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दी थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता को जांच पर कोई संदेह न हो। इस घटना मारे गए सिविल सेवा अभ्यर्थियों की पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नेविन डेल्विन (24) के रूप में हुई थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस