लाइव न्यूज़ :

हस्ताक्षर पर संदेह होने के कारण उच्चतम न्यायालय ने जेजेबी के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:37 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने स्कूल के रिकॉर्ड में एक आरोपी के चार वर्ष और 12 वर्ष की अवस्था में हस्ताक्षर के एक समान होने पर आश्चर्य जताया है और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के आदेश पर फिर से गौर करने का निर्णय किया है। जेजेबी ने आरोपी को किशोर घोषित कर दिया था और हत्या के मामले में उसे मामूली सजा के साथ बरी कर दिया था। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की पीठ ने कहा कि यह दिलचस्प मामला है क्योंकि आरोपी ने चार वर्ष की उम्र में कक्षा एक में और 12 वर्ष की उम्र में कक्षा आठ में एक जैसे हस्ताक्षर किए हैं। पीठ ने किशोर न्याय बोर्ड, बागपत द्वारा आरोपी को किशोर घोषित करने के फैसले पर रोक लगा दी। पीठ ने कहा, ‘‘हम इस मसले पर फिर से गौर करना चाहेंगे।’’ साथ ही इसने आरोपी एवं उसकी मां को नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि इसे संबंधित थाने के एसएचओ के माध्यम से भेजा जाए। शीर्ष अदालत ने छह हफ्ते में उनका जवाब मांगा और निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के वकील को भी नोटिस जारी किया जाए। पीठ ने 27 अगस्त को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘अगले आदेश तक किशोर न्याय बोर्ड, बागपत के 11 नवंबर 2020 के फैसले पर रोक रहेगी।’’ मृतक के बेटे ऋषिपाल सोलंकी की तरफ से पेश हुए वकील अनुपम द्विवेदी ने वास्तविकता का पता लगाने के लिए आरोपी की चिकित्सीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने जेजेबी के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। द्विवेदी ने कहा कि बच्चे द्वारा दो जुलाई 2009 को चार वर्ष की उम्र में और तीन अप्रैल 2014 को 12 वर्ष की उम्र में एक ही तरह से हस्ताक्षर करना स्कूल प्रमाण पत्र की मौलिकता पर गंभीर संदेह पैदा करता है, साथ ही उसके सही उम्र पर भी संदेह उत्पन्न होता है। सोलंकी ने अपनी याचिका में बताया कि पांच मई 2020 को उनके पिता और चाचा ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली आरोपी के घर के पास खड़ी की थी क्योंकि उसमें कुछ खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचा और उनसे ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के लिए कहा। इस मुद्दे पर बहस होने के बाद उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। चार दिनों के बाद अस्पताल में उसके पिता की मौत हो गई। प्राथमिकी के अनुसार, हमले में कई अन्य लोग भी घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो