लाइव न्यूज़ :

यूपी के पांच शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 20:07 IST

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया था। हालांकि यूपी सरकार इस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर में लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया थायूपी सरकार ने लॉकडाउन लगाने से इनकार किया था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थीसुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को कोरोना के खिलाफ उठाए कदमों को एक हफ्ते में हाई कोर्ट को बताने को कहा है

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लग गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला लिया। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले की शीघ्र सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को भी आदेश दिया कि वो कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी एक हफ्ते में इलाहाबाद हाई कोर्ट को दे। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि न्यायिक आदेश के जरिए लॉकडाउन लागू कराना संभवत: सही तरीका नहीं है।

दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल ही यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए थे। हालांकि यूपी सरकार ने इससे इनकार किया था और सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका डाल दी थी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को प्रदेश सरकार को राज्य के सबसे अधिक प्रभावित पांच शहरों- प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर में आगामी 26 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया था।

जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश पारित किया था। यूपी सरकार ने हालांकि अदालत के इस निर्णय पर अपनी मंशा जाहिर करते हुए एक बयान में कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए अनेक निर्णय लेकर उन्हें लागू किया गया है। सरकार की दलील थी कि तमाम कोविड नियमों को सख्ती से लागू किया गया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो