लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के मुजफ्फरनगर में हुए छात्र थप्पड़ कांड में एसपी से मांगी जांच रिपोर्ट, यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 6, 2023 15:05 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किया कि वो शिक्षिका द्वारा छात्र को प्रताड़ित किये जाने के केस में जांच की रिपोर्ट पेश करे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर थप्पड़कांड में पुलिस अधीक्षक से मांगी केस रिपोर्ट कोर्ट ने कहा कि एसपी शिक्षिका द्वारा छात्र को प्रताड़ित किये जाने के केस में जांच की रिपोर्ट पेश करेंशीर्ष अदालत ने मामले में यूपी सरकार को भी नोटिस जारी करके 25 सितंबर तक मांगा जवाब

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किया कि वो छात्र को उसकी शिक्षिका  के निर्देश पर कक्षा में सहपाठियों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में की जा रही जांच की रिपोर्ट पेश करें।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक से छात्र और उसके माता-पिता की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में सूचित करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया और उससे 25 सितंबर तक कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार शीर्ष अदालत ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया है, जिसमें कोर्ट से छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शीघ्र जांच की मांग की गई थी।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने सांप्रदायिक टिप्पणी करने और अपने छात्रों को होमवर्क न करने पर एक मुस्लिम सहपाठी को थप्पड़ मारने का आदेश देने के आरोपी शिक्षिका पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा मामले के संबंध में राज्य शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को नोटिस भी भेजा गया था।

इस वारदात का खुलासा तब हुआ था, जब शिक्षिका तृप्ता त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के एक दिन बाद इस प्रकरण में पुलिस केस दर्ज किया गया था।

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि शिक्षिका तृप्ता त्यागी अपने छात्रों से खुब्बापुर गांव में कक्षा 2 के अल्पसंख्य छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ मारने के लिए कह रही थीं और साथ में कथिततौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी भी कर रही थीं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमुजफ्फरपुरक्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos