लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने महामारी के बीच रिहा किये गये कैदियों की जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच जेलों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से पिछले महीने जारी किये गये आदेश के अनुपालन में अंतरिम जमानत या पैरोल पर रिहा किये गये कैदियों का विवरण प्रस्तुत करने का राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों (यूटी) को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ ने राज्यों 6/1/2021 7:18:52 PMो कोविड-19 संक्रमण के कारण जेलों में हुई मौतों की संख्या के संबंध में जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सात मई को कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर संज्ञान लिया था और जेलों में भीड़ कम करने के लिए महामारी के बीच पिछले साल जमानत या पैरोल दिए गए कैदियों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) और राज्य सरकारों को जेलों में भीड़ कम करने के लिए पात्र कैदियों की छूट या समय से पहले रिहाई के मामलों पर विचार करने के लिए निर्देश देने के अनुरोध वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

उच्चतम न्यायालय ने मार्च 2020 में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि महामारी के बीच जेलों में भीड़ करने के लिए वे पैरोल या अंतरिम जमानत पर कैदियों को रिहा करने पर विचार करने के लिए एचपीसी का गठन करें।

आवेदक सचिन यादव की ओर से पेश अधिवक्ता शोएब आलम ने दलील दी कि शीर्ष अदालत द्वारा पारित पूर्व के आदेश अंतरिम जमानत और पैरोल पर कैदियों की रिहाई से संबंधित हैं।

वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे, जो मामले में न्याय मित्र के रूप में अदालत की सहायता कर रहे हैं, ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शीर्ष अदालत द्वारा पारित पहले के आदेश के अनुपालन का संकेत देते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

दवे ने कहा कि अधिकारियों को कोविड-19 संक्रमण के कारण जेलों में हुई मौत के संबंध में भी ब्योरा देना चाहिए।

पीठ ने मामले को जुलाई में अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे