लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की बंद, कहा- EC ने ले लिया है फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 11:51 IST

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। कांग्रेस ने आठ मामलों में चुनाव आयोग से बीजेपी के नेताओं की शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद सुष्मिता देव के मुताबिक पीएम मोदी और अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में लगातार हेट स्पीच का सहारा ले रहे हैं। सुष्मिता देव ने याचिका में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से मना कर दिया है। बुधवार (8 मई) को सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई बंद की।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को कहा है कि आपके याचिका डालने से पहले चुनाव आयोग ने इस मामले पर फैसला दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुष्मिता देव को कहा है कि अगर आपको चुनाव आयोग के फैसले पर आपत्ति है तो आप फिर से एक याचिका डालिए। 

सुष्मिता देव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुष्मिता देव के मुताबिक पीएम मोदी और अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में लगातार हेट स्पीच का सहारा ले रहे हैं। 

सुष्मिता देव ने याचिका में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।  चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। कांग्रेस ने आठ मामलों में चुनाव आयोग से बीजेपी के नेताओं की शिकायत की है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टलोकसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?