लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के खिलाफ याचिका पर केंद्र और अन्य को उच्चतम न्यायालय का नोटिस

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने केंद्र, अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से बृहस्पतिवार को उस याचिका पर जवाब देने को कहा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में इस शहर को ‘गुंडों का शहर’ दिखाकर इसकी ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक छवि को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने उस याचिका पर नोटिस जारी किये जिसमें आरोप लगाया गया है कि मिर्जापुर के नाम पर ‘शर्मनाक चीजें’ दिखाना शहर की समृद्ध संस्कृति का अपमान है।

याचिकाकर्ता और मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर के ‘ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों’ के संरक्षण के लिए याचिका दाखिल की है।

याचिका के मुताबिक, ‘‘मिर्जापुर के समृद्ध सांस्कृतिक मूल्य हैं लेकिन 2018 में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने नौ एपिसोड में मिर्जापुर नाम से एक वेब सीरीज जारी की जिसमें उन्होंने मिर्जापुर शहर को गुंडों और व्यभिचारियों का शहर दिखाया है।’’

याचिकाकर्ता के वकील ने डिजिटल सुनवाई में कहा कि याचिका अब बेकार हो गयी है क्योंकि वेब सीरीज का पहले ही प्रसारण हो चुका है।

हालांकि पीठ ने कहा कि वह याचिका पर नोटिस जारी कर रही है।

इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को पिछले साल रिलीज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू