लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव मामला में बंद प्रोफेसर हनी बाबू की जमानत याचिका पर एनआईए को जारी किया नोटिस, जवाब के लिए दिया तीन हफ्तों का समय

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 3, 2024 14:51 IST

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 के भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार हुए प्रोफेसर हनी बाबू की ओर से दायर की गई जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी करके अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने हनी बाबू की जमानत याचिका पर एनआईए को जारी किया नोटिस सर्वोच्च अदालत ने एनआई को नोटिस पर जवाब पेश करने के लिए दिया है तीन हफ्तों का समयहनी बाबू साल 2018 के भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार हुए थे, उसी समय से जेल में हैं

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 के भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार हुए प्रोफेसर हनी बाबू की ओर से दायर की गई जमानत याचिका पर बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी करके अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अनिरुद्ध बोस और संजय करोल की बेंच ने हनी बाबू की ओर से दायर याचिका पर जवाब देने के लिए एनआईए को तीन हफ्ते का समय दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार देश की शीर्ष अदालत ने बाबू द्वारा दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई की, जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट के सितंबर 2023 के उस आदेश को चुनौती दी गई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने हनी बाबू की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हनी बाबू की ओर से दायर की गई जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनके द्वारा किये गये कथित अपराध गंभीर प्रकृति के थे और सबूत बताते हैं कि प्रोफेसर हनी बाबू कोड संरचना विकसित करने में विशेषज्ञ थे, जो गुप्त संचार के लिए महत्वपूर्ण थे।

उससे पहले हनी बाबू की जमानत याचिका विशेष एनआईए अदालत द्वारा पहले ही खारिज की जा चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।

मालूम हो कि जुलाई 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर हनी बाबू को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सदस्य होने और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए की ओर से दावा किया गया है कि पीएम मोदी पर कथित हमले का पत्र हनी बाबू के कंप्यूटर से मिला है। हालांकि, एनआईए के आरोपों के खिलाफ तर्क देते हुए हनी बाबू ने कहा कि उस पत्र न तो उनके द्वारा लिखा गया था, न ही उन्हें संबोधित किया गया था और न ही इसमें साजिश में उनकी कोई भूमिका है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएनआईएनरेंद्र मोदीदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया