लाइव न्यूज़ :

ऐतिहासिक! सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की सुनवाई का पहली बार लाइव प्रसारण, उद्धव ठाकरे vs शिंदे गुट मामला भी शामिल

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2022 12:14 IST

सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की कार्यवाही का लाइव प्रसारण 26 सितंबर से शुरू हो गया। फिलहाल यूट्यूब के माध्यम से कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि से इस कार्यवाही को देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की सुनवाई का आज से लाइव प्रसारण शुरू।लाइव प्रसारण को लेकर 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसला सुनाए जाने के चार साल बाद हुई शुरुआतसुप्रीम कोर्ट फिलहाल यूट्यूब के माध्यम से कार्यवाही का सीधा प्रसारण कर रही है।

नई दिल्ली: भारतीय न्यायपालिका व्यवस्था में मंगलवार (27 सितंबर) को एक नया अध्याय जुड़ गया जब पहली बार सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मंगलवार सुबह तीन मामलों में सुनवाई में एक मामला महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना पार्टी पर दावा भी शामिल रहा। दोनों गुटों की ओर से कई याचिकाएं दायर की गई हैं, इन सभी पर ये सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। 

सीजेआई की अध्यक्षता में हाल ही में लिए गए सर्वसम्मत निर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर से सभी संविधान पीठ की सुनवाई की कार्यवाही को सीधे प्रसारित करने का फैसला किया। यह फैसला इस संबंध में 2018 में एक फैसला सुनाए जाने के लगभग चार साल बाद आया था। 

27 सितंबर, 2018 को भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों में महत्वपूर्ण कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट फिलहाल यूट्यूब के माध्यम से कार्यवाही का सीधा प्रसारण कर रही है और बाद में इन्हें अपने सर्वर पर जारी किया जा सकता है। लोग सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर बिना किसी बाधा के देख सकते हैं। 

बता दें कि अपनी स्थापना के बाद पहली बार 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एक वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से तत्कालीन चीफ जस्टिस (सेवानिवृत्त) एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया। यह एक औपचारिक कार्यवाही थी क्योंकि उस दिन जस्टिस रमण सेवानिवृत्त हो रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘यूट्यूब’ का उपयोग अस्थायी

लाइव प्रसारण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि उसकी कार्यवाही के सीधे-प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) के लिए उसका अपना 'प्लेटफ़ॉर्म' होगा और इस उद्देश्य के लिए ‘यूट्यूब’ का उपयोग अस्थायी है। सीजेआई उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह बात उस समय कही जब भाजपा के पूर्व नेता के एन गोविंदाचार्य के वकील ने तर्क दिया कि शीर्ष अदालत की कार्यवाही का ‘कॉपीराइट’ यूट्यूब जैसे निजी मंच को नहीं सौंपा जा सकता है। सीजेआई ने कहा, 'यह शुरुआती चरण है। निश्चित रूप से हमारा अपना मंच होगा...हम इसका (कॉपीराइट मुद्दे का) ध्यान रखेंगे।' 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो