लाइव न्यूज़ :

उत्पीड़न मामले में फंसे युवा कांग्रेस प्रमुख बीवी श्रीनिवास को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2023 14:18 IST

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। उन पर असम में अब निष्कासित महिला पार्टी सदस्य के अपमान का मामला चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। श्रीनिवास पर निष्कासित महिला पार्टी सदस्य के अपमान का आरोप है सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवास को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है

नई दिल्ली: उत्पीड़न मामले में फंसे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए बीवी श्रीनिवास को अग्रिम जमानत दे दी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवास को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा। दरअसल, श्रीनिवास पर उनकी ही पार्टी की जो अब निष्कासित महिला पार्टी सदस्य द्वारा आरोप लगाया गया है।

महिला ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

इस मामले में श्रीनिवास ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। इस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी आर गवई और संजय करोल की पीठ ने असम सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर इस मामले में 10 जुलाई तक जवाब मांगा है। 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में एक महीने की देरी को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता अंतरिम सुरक्षा का हकदार है।

कोर्ट ने कहा कि हमने 164 के बयान का अवलोकन किया है जिसे अभियोजन पक्ष ने बड़ी शालीनता से हमारे सामने रखा है। हम इस समय राज्य के खिलाफ कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

बता दें कि युवा कांग्रेस की निष्कासित प्रमुख अंगकिता दत्ता द्वारा 18 अप्रैल को कई ट्वीट्स के जरिए श्रीनिवास पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगया गया था। 

टॅग्स :Srinivas BVसुप्रीम कोर्टअसमYouth Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल