लाइव न्यूज़ :

"सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख कोर्ट' बने, हम नहीं चाहते हैं ऐसा", चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 13:06 IST

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो तब तक वो केस में स्थगन की मांग न करें

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की वकीलों से अपील, जब तक जरूरी न हो केस में स्थगन की मांग न करेंउन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख कोर्ट' बने केसों का स्थगन होता रहा तो इससे आम नागरिकों में अदालतों की छवि कमजोर होगी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो तब तक वो केस में स्थगन की मांग न करें। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि हम नहीं चाहते कि सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख कोर्ट' बने।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश की यह टिप्पणी स्थगन से संबंधित आंकड़ों को देखने के बाद आई है। इससे पहले सुबह जब चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई के लिए इकट्ठी हुई, तो अदालत ने गुरजे सितंबर और अक्टूबर महीनों में केसों के स्थगन पर्चियों को देखा।

इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकीलों से स्थगन की मांग न करने का आग्रह करते हुए कहा, "हम नहीं चाहते कि सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख कोर्ट' बने क्योंकि इससे मामले में तेजी लाने का हमारा लक्ष्य खत्म हो जाएगा।"

इसके साथ ही सीजेआई ने कहा कि अगर भारी संख्या में केसों का स्थगन होता रहा तो इससे आम नागरिकों का न्यायपालिका में भरोसा कमजोर होगा और इससे देश के सामने हमारी अदालतों की अच्छी छवि नहीं दिखाई देगी।

चीफ जस्टिस की अदालत को बताया गया कि सितंबर-अक्टूबर महीने में वकीलों द्वारा 3,688 स्थगन पर्चियां दी गई हैं। इसके बाद सीजेआई की बेंच ने कहा कि आज भी 178 स्थगन पर्चियां मिली हैं।

इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकीलों से अपील करते हुए कहा, "मैं बार कांउंसिल के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि जब तक वास्तव में आवश्यक न हो, कृपया केसों में स्थगन की मांग न करें।"

सीजेआई ने कहा कि वह मामलों की पहली सुनवाई की अवधि कम से कम हो यह सुनिश्चित करने के लिए दाखिल मामलों की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि कुछ मामलों को तो केवल स्थगन मांगने के लिए पेश किया जाता है। 

टॅग्स :DY Chandrachudसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील