लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच पर्यूषण पर्व के लिए खुलेंगे मुंबई में तीन जैन मंदिर, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त इजाजत

By विनीत कुमार | Updated: August 21, 2020 14:07 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यूषण पर्व के लिए मुंबई में तीन जैन मंदिरों को दो दिनों के लिए खोलने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने साथ ही ये भी साफ किया है कि उसका ये आदेश अन्य मंदिरों और गणेश चतुर्थी के लिए लागू नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में तीन जैन मंदिरों को 22 और 23 अगस्त को खोलने की इजाजत दीपर्यूषण पर्व के लिए खोले जा सकेंगे ये जैन मंदिर, कोर्ट ने कहा- अन्य मंदिरों के लिए ये हमारा आदेश नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संकट के बीच मुंबई में पर्यूषण पर्व के दौरान दो दिनों के लिए तीन जैन मंदिरों को सशर्त खोलने की इजाजत दे दी है। ये मंदिर दादर, बायकुला और चेंबूर में मौजूद हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार ये जैन मंदिर 22 और 23 अगस्त को खोले जा सकेंगे।

कोर्ट ने कहा कि मंदिर में प्रार्थना के दौरान कोविड-19 को देखते हुए सभी गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क का इस्तेमाल जैसी बातें भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जैन मंदिरों के प्रबंधन को कहा कि वो अंडरटेकिंग दें कि कोरोना को लेकर SoP और सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

साथ ही कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि इस अंतरिम आदेश को कोरोना लॉकडाउन में अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने या गणेश चतुर्थी के लिए इजाजत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि गणपति उत्सव पर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी समय के अनुसार फैसला लेगी। 

चीफ जस्टिस एसएस बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वो लॉकडाउन में धार्मिक जमावड़ों के मुद्दों पर और विस्तार से नहीं जाना चाहता है क्योंकि इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। 

हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मॉल्स और अन्य आर्थिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन मंदिरों की इसकी इजाजत नहीं दी गई है।

पीठ ने कहा कि राज्य सराकर हर उस गतिविधि को अनुमति दे रही है जिसमें पैसा शामिल है लेकिन मंदिरों के लिए कहा जा रहा है कि अभी कोविड है। सुप्रीम कोर्ट ने पुरी जगन्नाथ यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि उसका भी उचित प्रबंध इसी कोरोना के संकट के बीच किया गया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टगणेश चतुर्थीजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?