लाइव न्यूज़ :

सनी देओल को बीजेपी ने गुरदासपुर से दिया टिकट, किरण खेर चंडीगढ़ से लड़ेंगी चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2019 20:21 IST

सनी देओल 23 अप्रैल को ही बीजेपी में शामिल हुए थे। सनी के बीजेपी में शामिल होने की खबरें बहुत दिनों से आ रही थीं। सनी देओल ने तीन दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने पीयूष गोयल और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ये 26वां लिस्ट जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) ने चंडीगढ़ और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। अभिनेता सनी देओल को भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) ने पंजाब की लोकसभा सीट गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया है। चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर को बीजीपे ने टिकट दिया है। पंजाब के लोकसभा सीट होशियारपुर से सोम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ये 26वां लिस्ट जारी की है।

सनी देओल 23 अप्रैल को ही बीजेपी में शामिल हुए थे। सनी के बीजेपी में शामिल होने की खबरें बहुत दिनों से आ रही थीं। सनी देओल ने तीन दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

सनी देओल ने पीयूष गोयल और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं। 

सनी देओल ने बीजेपी में शामिल होते ही क्या कहा? 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सनी के बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सनी लोगों की नब्ज समझते हैं। सनी देओल ने कहा कि इस तरह से मुझ में एक हिम्मत मिली है। जिस तरह से इस परिवार के साथ मेरे पापा जुड़े अब मैं मोदी जी के साथ जुड़ा हूं।  जिस तरह से उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है मैं भी उस में योगदान करने आया हूं। मैं अभी कुछ कहूंगा नहीं करके दिखाऊं जो भी मैं कर सकता हूं।

गुरदासपुर लोकसभा सीट का इतिहास

गुरदासपुर की सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई है।  27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हो गया था। उनकी पत्नी कविता का नाम भी इस सीट से चर्चा में है। विनोद खन्ना 1997 में बीजेपी में शामिल हुए। 1998 में गुरदासपुर से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते भी। 1999 और 2004 के चुनावों में विनोद खन्ना को जीत हासिल हुई। 2009 में भले उन्हें ये सीट गंवानी पड़ी हो लेकिन 2014 की मोदी लहर में एक बार फिर विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद बने।

टॅग्स :सनी देओललोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?