लाइव न्यूज़ :

सुलतानगंजः आंधी और बारिश से ढह गया पुल का हिस्सा, 1710 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 20:54 IST

बिहार का मामला है. विधायक सहित बीडीओ, सीओ एवं पुल निर्माण कार्य से जुडे़ कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रालि के प्रोजेक्ट निदेशक आलोक कुमार झा ने बताया कि पुल गिरने से 40 करोड़ की क्षति होने का अनुमान है.

Open in App
ठळक मुद्दे पुल का निर्माण लगभग 1,710 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है. हादसे के कारण जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ.स्थानीय लोगों की मानें तो पुल का ढांचा गिरने के दौरान कई लोगों की जान बच गई.

पटनाः बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल सुलतानगंज में गंगा नदी पर बन रहा अगवानी-सुलतानगंज पुल मामूली आंधी और बारिश के कारण आज सुबह धराशाई हो गया. इस पुल का निर्माण लगभग 1,710 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है.

लेकिन यह पुल मामूली आंधी-तूफान का भी सामना नहीं कर पाया. इस हादसे के कारण जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान जरूर हुआ है. इस घटना के बाद पुल निर्माण की गुणवक्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो पुल का ढांचा गिरने के दौरान कई लोगों की जान बच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन फोरलेन पुल के पाया संख्या पांच के दोनों ओर स्पैन में लगे सिगमेंट ध्वस्त होकर नीचे गिर गए. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक सहित बीडीओ, सीओ एवं पुल निर्माण कार्य से जुडे़ कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रालि के प्रोजेक्ट निदेशक आलोक कुमार झा ने बताया कि पुल गिरने से करीब 40 करोड़ की क्षति होने का अनुमान है.

1710.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल में कुल 31 पाए हैं. पुल की कुल लंबाई 3.160 किलोमीटर है. जून तक पुल को तैयार करना है. झा ने बताया कि सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4,5,6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था, जिसके लिए सुपर स्ट्रक्चर बनाया गया था. वहीं इस घटना पर सुल्तानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल का कहना है की मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया गया है.

मामले की जांच होगी. विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल बनाने के लिए घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है. पुल बनाने में खूब भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से पुल का ढांचा मामूली आंधी भी नहीं झेल पाया और धराशाई हो गया. विधायक का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया था.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार