लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराकर तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2025 20:56 IST

Sultan Johor Cup: अनमोल ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरा क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ, जिससे अंतिम 15 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे13वें मिनट में एक बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से गोल करके ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला।भारत की टीम ने दूसरे क्वार्टर में अनमोल एक्का के शानदार प्रदर्शन से पलटवार किया। अंतिम मिनट में लगातार छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके।

जोहोर बाहरूः इयान ग्रोब्बेलार के दो गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराकर शनिवार को यहां तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। ग्रोब्बेलार ने पहले क्वार्टर के अंत से ठीक पहले 13वें मिनट में एक बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से गोल करके ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला।

तीन बार की पूर्व चैंपियन भारत की टीम ने दूसरे क्वार्टर में अनमोल एक्का के शानदार प्रदर्शन से पलटवार किया। अनमोल ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरा क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ, जिससे अंतिम 15 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

खेल के रोमांचक मोड़ पर पहुंचने के साथ ही आस्ट्रेलिया ने तब मैच का 11वां पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जबकि मैच में केवल दो मिनट का समय बचा था। ग्रोब्बेलार ने इस पर अपना दूसरा गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया की 2-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। भारत को अंतिम मिनट में लगातार छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके।

ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैग्नस मैककॉसलैंड ने ऐसे मौके पर शानदार प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण बचाव करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में भारत के खिलाफ फाइनल में मिली हार का बदला ही चुकता कर दिया। उसने इस टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार तीन हार का सिलसिला भी तोड़ दिया और तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा।

टॅग्स :सुल्तान अजलन शाह कपऑस्ट्रेलियाटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?