लाइव न्यूज़ :

पंजाब: शिअद से सिर्फ सुखबीर और हरसिमरत जीते

By भाषा | Updated: May 23, 2019 23:53 IST

सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर से जीत दर्ज की वहीं उनकी पत्नी एवं दो बार से बठिंडा से सांसद रहीं हरसिमरत अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहीं। ये दोनों सीटें शिअद का गढ़ मानी जाती हैं।

Open in App

पंजाब में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की घटना के बाद अपने घटते जनाधार में फिर से जान फूंकने की कोशिश कर रहे शिरोमणि अकाली दल को राज्य के 10 लोकसभा सीटों में से सिर्फ दो पर ही जीत नसीब हुई है। सीट बंटवारा के तहत शिरोमणि अकाली दल ने राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से 10 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि तीन सीटें उसने सहयोगी भाजपा को दी थी। पार्टी से जीत दर्ज करने वालों में सिर्फ शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ही रहे।

सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर से जीत दर्ज की वहीं उनकी पत्नी एवं दो बार से बठिंडा से सांसद रहीं हरसिमरत अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहीं। ये दोनों सीटें शिअद का गढ़ मानी जाती हैं। सुखबीर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पंजाब की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’’

शिअद अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के ये दो सीटें जीतने से कांग्रेस का ‘‘मिशन 13’’ पूरी तरह से नाकाम हो गया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि ‘‘जो लोग बादल परिवार के खिलाफ बयान देते थे वे वास्तव में झूठा दुष्प्रचार फैलाते थे।’’ चुनाव आयोग के अनुसार सुखबीर ने शिअद के बागी एवं कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया को 1.98 लाख से अधिक मतों के भारी भरकम अंतर से हराया।

2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और पुलिस गोलीबारी की घटनाओं के कारण उनकी पार्टी आलोचना के घेरे में थी। पुलिस गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति मारे गये थे। राज्य में दशकों से शिअद का प्रभाव रहा, हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से पार्टी सिर्फ 15 पर जीत दर्ज कर पायी। बठिंडा सीट भी शिअद के लिये काफी अहम रहा क्योंकि इस सीट से हरसिमरत कौर तीसरी बार फिर से सांसद बनने के लिये चुनाव लड़ रही थीं।

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार हरसिमरत ने इस सीट से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को 21,772 मतों के अंतर से हराया। पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने भी अपनी पुत्रवधु के लिये चुनाव प्रचार किया था। इस जीत के लिये हरसिमरत ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। शिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनावों में राजग की ‘‘अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।

प्रकाश सिंह बादल ने परिणाम को ‘‘निर्णायक, मजबूत और सजग नेतृत्व के लिए शानदार जीत’’ करार दिया और कहा, ‘‘अब मजबूत और एकीकृत भारत के लिए काम करने की जरूरत है जिसमें हर भारतीय की बराबर भागीदारी हो।’’ सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश ने धर्म, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर धर्मनिरपेक्ष और एकजुट जनादेश दिया। भाषा सुरभि नीरज नीरज

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप